• img-fluid

    इन राज्यों में अभी होती रहेगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

  • October 08, 2022

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बरसात हो रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से तापमान तो कम हुआ है, लेकिन रोजाना कामकाज से बाहर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शनिवार को बारिश ने दस्तक दी और कई इलाकों में झमाझम बरसात देखी गई।

    मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आने वाले कई दिनों तक यह बारिश होती रहेगी। यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में अगले कई दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सिलसिलेवार ट्वीट्स करके उन राज्यों के बारे में जानकारी दी, जहां बारिश होगी या फिर जारी रहने की संभावना है।


    IMD के अनुसार, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8-10 अक्टूबर के बीच गरज के साथ बारिश होगी। 8-9 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज व पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में 11 अक्टूबर को बारिश होने वाली है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आज और कल व उत्तराखंड में भी आज और कल बारिश जारी रहेगी। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आठ अक्टूबर को भारी बारिश होगी।

    गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 8 और 9 अक्टूबर, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक के इलाकों में 10 अक्टूबर को मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आंतरिक कर्नाटक और केरल में 9 व 10 अक्टूबर, रायलसीमा और तमिलनाडु , पुडुचेरी में 8 से 11 अक्टूबर तक और गुजरात के कच्छ में 8 व तेलंगाना में 8 अक्टॅूबर को बारिश होगी। वहीं, सिक्किम में आठ से 12 अक्टूबर और बिहार में 11 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

    अन्य राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 8 से 12 अक्टूबर के बीच मध्यम गति की बारिश होने की संभावना है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 11 अक्टूबर तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

    Share:

    जोधपुर में गैस भरते समय लगी आग, एक के बाद एक कई सिलेंडरों में विस्फोट, 4 की मौत

    Sat Oct 8 , 2022
    जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. माता का थान थाना क्षेत्र में स्थित मगरा पुंजला इलाके में आज दोपहर एक मकान में एक के बाद एक कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. यह धमाके इतने जोरदार थे कि जिस मकान में यह धमाके हुए, उसके आसपास के घरों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved