• img-fluid

    कोरोना वायरस के देश में घट रहे केस, 24 घंटे में सामने आए 4777 नए मरीज

  • October 02, 2022

    नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,777 नए मामले सामने आए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,68,114 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 43,994 हो गई। वहीं, कोरोना से 5,196 लोग ठीक हुए हैं।

    मंत्रालय के मुताबिक, 23 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 5,28,510 पहुंच गई है। पिछले 24 घटें में हुई 23 में से अकेले 11 मौत केरल राज्य में हुई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है, जबकि देश में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गई है।

    भारत में कोविड-19 टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर 2021 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया। देश में 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार किया था, जबकि इस साल 25 जनवरी 2022 को चार करोड़ का आंकड़ा पार किया है।


    घट रहे कोरोना के मामले
    देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट हो रही हैं। रविवार को देश में देश में कोविड-19 के कुल 4,777 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार यानी 24 सितंबर को कोरोना के 4,912 मामले दर्ज किए गए थे। 24 सितंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 44,436 थी। वहीं, 20.20 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब तक प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है। कोविन एप पर मिली जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे में 15,63,151 लोगों को वैक्सीन लगाई गई हैं।

    Share:

    मिस इंडिया बनने के बाद भी काम के लिए भटकती रहीं मान्या सिंह, सलमान खान के सामने बयां किया दर्द

    Sun Oct 2 , 2022
    डेस्क। टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 16 का आगाज हो गया है। 1 अक्तूबर को इस शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, जिसमें सीजन 16 के सभी कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस’ के घर में धांसू एंट्री लेते हुए नजर आए। ‘बिग बॉस’ के इस सीजन में ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved