• img-fluid

    एयरपोर्ट पर ‘भगवान राम’ को देख महिला ने किया दंडवत प्रणाम, आस्था ऐसी कि हर कोई रह गया हैरान

  • October 01, 2022

    मुंबई। 80 के दशक का मशूहर पौराणिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के बीच पहले की ही तरह लोकप्रिय है। साल 1987 में शुरू हुए इस शो ने पॉपुलैरिटी के मामले में उस दौर के सभी सीरियल को पीछे छोड़ दिया था। कहा जाता है कि इस शो को लेकर लोगों के अंदर इस कदर दीवानगी थी कि टीवी पर इसके शुरु होते ही लोग सब कुछ छोड़ टीवी से चिपक जाते थे। टीवी पर रामायण के आते ही सड़कें वीरान हो जाती थीं। इस शो और इसके कलाकारों का देशभर में काफी प्यार और सम्मान मिला था। इस सम्मान की झलक आज भी देखने को मिलती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इस शो के कलाकारों के प्रति लोगों का प्यार और सम्मान साफ नजर आ रहे है।

    रामानंद सागर की रामायण में नजर आए सभी किरदार हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं। इस शो में राम की भूमिका में नजर अरुण गोविल और सीता के किरदार में दिखीं दीपिका चिखालिया लोगों के बीच इतने लोकप्रिय हो गए कि उन्हें असल में ही भगवान मानने लगे। असल जिंदगी में उन्हें देखते ही लोग उनके आगे नत मस्तक हो जाते थे। अरुण गोविल का यह प्रताप आज भी वैसा ही है। हाल ही में अभिनेता को लेकर ऐसी ही बानगी देखने को मिली।


    दरअसल, एक्टर हाल ही में संभाजीनगर पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर अभिनेता को देखते ही एक महिला भावुक हो गई और पैरों में झुककर उन्हें प्रणाम करने लगी। सामने आए इस वाक्ये के वीडियो में उस महिला को देख ऐसा लग रहा है मानो उसे राम मिल रहे हों। इतना ही नहीं अभिनेता को देख महिला की आंखों से आंसू भी बहने लगे। वहीं, वीडियो में एक्टर उस महिला से उठने का अनुरोध करते भी नजर आए। इसके बाद उन्होंने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई।

    यह पहली बार नहीं है जब अरुण गोविल को देख लोगों इस तरह की प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले भी कई बार उनके साथ ऐसे वाक्ये होते रहे हैं। रामायण के बाद से ही लोग उन्हें राम के रूप में ही देखते हैं। इतना ही नहीं अभिनेता खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि एक बार उन्हें सिगरेट पीते देख एक व्यक्ति उनसे काफी नाराज हुआ था, जिसके बाद एक्टर ने सिगरेट छोड़ दी थी। रामायण की लोकप्रियता को देखते हुए ही 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर दोबारा रामायण का प्रसारण शुरू किया था। उस समय भी इसने व्यूवरशिप के कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

    Share:

    सरकार ने चीप की जिद छोड़ी अब प्रदेश में क्यूआर कोड वाले रजिस्ट्रेशन कार्ड मिलेंगे

    Sat Oct 1 , 2022
      दूर हुआ रजिस्ट्रेशन का टेंशन 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में बिकीं गाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन कार्ड ही जारी नहीं हुए इंदौर, विकाससिंह राठौर। प्रदेश में 1 अगस्त के बाद से बिकीं गाडिय़ों को अब तक रजिस्ट्रेशन कार्ड ही जारी नहीं हो पाए हैं, लेकिन अब जल्द ही सभी नई गाडिय़ों को नए कार्ड मिलेंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved