• img-fluid

    पूर्व PM शिंजो आबे के अंतिम संस्कार का विरोध, शख्स ने PMO के पास खुद को लगाई आग

  • September 21, 2022

    टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार का विरोध करते हुए एक शख्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दो पुलिस अधिकारी शख्स को बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन वे भी आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि जापानी सरकार ने 27 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार निर्धारित किया है।


    पुलिस और पीएमओ ने घटना पर टिप्पणी करने से किया इनकार
    टोक्यो में हुई इस घटना के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। वहीं स्थानीय न्यूज चैनल टीवी असाही ने कहा कि टीवी असाही ने कहा कि उस व्यक्ति ने पुलिस को यह बताने के बाद खुद को आग लगा ली कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार की योजना का विरोध करने के लिए यह कदम उठा रहा है।

    देश की आधी आबादी कर रही है राजकीय अंतिम संस्कार का विरोध
    हालांकि जापान में राजकीय अंतिम संस्कार दुर्लभ है, और इसी निर्णय पर विवाद हो रहा है। देश की लगभग आधी जनता ने इस विचार का विरोध किया है।

    आठ जुलाई को आबे की गोली मारकर की गई थी हत्या
    आबे को 8 जुलाई को जापानी शहर नारा में उनके प्रचार भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी। 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी ने पीछे से राजनेता के पास जाकर करीब 10 मीटर (33 फीट) की दूरी से दो गोलियां चलाईं। इस वारदात में आबे की जान चली गई थी।

    Share:

    नेपाल की राष्ट्रपति ने नागरिकता बिल को मंजूरी देने से किया इनकार

    Wed Sep 21 , 2022
    काठमांडू। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नागरिकता बिल को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। संसद के दोनों सदनों ने इस बिल को दोबारा पारित किया था और राष्ट्रपति की अनुमति के लिए भेजा था। जिसके बाद देश में संवैधानिक संकट गहराने के आसार बढ़ गए हैं। संविधान के मुताबिक, किसी बिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved