img-fluid

देश में कोरोना के 4858 नए मामले, 24 घंटे में 18 की गई जान

September 19, 2022

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के अंदर देश में 4858 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 48,027 पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 4,45,39,046 पहुंच गई है।

24 घंटे में 18 नई मौतें दर्ज
कोरोना संक्रमण के कारण देश में बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इसके अलावा केरल में पूर्व में हुईं आठ मौतों को भी आंकड़ों में शामिल किया है। अब देश में कोरोना के कारण कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,355 पहुंच गया है।


रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत पहुंचा
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 4,735 लोग ठीक हुए। संक्रमण दर 2.76 प्रतिशत दर्ज की गई।

Share:

राहुल गांधी को फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की कवायद, इन तीन राज्यों ने पारित किए प्रस्ताव

Mon Sep 19 , 2022
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नजदीक आते ही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग फिर जोर पकड़ती जा रही है। राजस्थान के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ और गुजरात कांग्रेस इकाई ने भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की अपील की है। रायपुर में […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved