• img-fluid

    UP: रूट बदलने से नाराज सपा अध्यक्ष विधायकों के साथ धरने पर बैठे, पुलिस ने मार्च रोका

  • September 19, 2022

    लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) पार्टी विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय से विधानभवन (legislative building) की तरफ पैदल मार्च (foot march) कर रहे हैं। मार्च के दौरान रूट बदलने को लेकर सपाइयों ने नाराजगी जताई। पहले से तयशुदा रूट पर जाने की मांग कर रहे हैं।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यदि रोकना था तो कल परमिशन क्यों दिया? प्रशासन का कहना है कि जीपीओ के बजाय वीवीआइपी गेस्ट हाउस और एनेक्सी होते हुए विधानसभा जाएं। इस पर अखिलेश यादव व सपा विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। विधायक व कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे की तख्ती ले रखी है।


    सपा ने बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार के विरोध में इस पदयात्रा का आयोजन किया है। पदयात्रा को लेकर विक्रमादित्य मार्ग को छावनी बना दिया गया है। वीवीआईपी चौराहा से लेकर सपा कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई है। इस रास्ते पर आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

    पदयात्रा के लिए अखिलेश यादव करीब पौने 10 बजे सपा कार्यालय पहुंच गए। पार्टी के अन्य विधायक भी कार्यालय पहुंचे गए हैं। यहां से सभी विधायक व कार्यकर्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधानभवन के लिए पैदल निकले।

    23 सितंबर तक चलेगा सत्र
    यूपी विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 23 सितंबर तक चलने वाले 18वीं विधानसभा के दूसरे सत्र को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें महाना ने सभी दलों से सदन को सुचारु रुप से चलाने में मदद का अनुरोध किया, लेकिन विपक्ष ने महंगाई व कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार घेरने का एलान किया है।

    ये है विपक्ष की रणनीति
    मुख्य विपक्षी सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय (Manoj Kumar Pandey) ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार फेल रही है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। खास तौर पर महिलाओं पर अपराध का ग्राफ ज्यादा बढ़ा है। विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। महंगाई से जनता को दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को सदन में इन मुद्दों के आधार पर घेरा जाएगा। कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, बसपा के उमाशंकर सिंह, रालोद के राजपाल बालियान, सुभासपा के बेदीराम ने भी महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने का एलान किया है। बैठक में अपना दल एस से राम निवास वर्मा, निषाद पार्टी से अनिल कुमार त्रिपाठी और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) से विनोद सरोज भी शामिल हुए।

    Share:

    इंग्लैंड के Leicester शहर में भारत-पाक एशिया कप मैच के बाद से हिंदू-मुस्लिम तनाव, अब तक 27 गिरफ्तार

    Mon Sep 19 , 2022
    लंदन। भारत (India) में हिंदू-मुस्लिमों के बीच तनाव (Tension between Hindus and Muslims) की खबरें आती रहती हैं, लेकिन अब ब्रिटेन (Britain) से भी ऐसे तनाव की खबर आई है। 28 अगस्त को हुए भारत पाक एशिया कप मैच (India Pak Asia Cup Match) के बाद से इंग्लैंड (England) के लीसेस्टर शहर (Leicester city) में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved