• img-fluid

    लंबी उम्र पाने वाली एलिजाबेथ की ऐसे थी ‘डाइट’, जानकर रह जाएंगे हैरान!

  • September 11, 2022

    लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Britain’s Queen Elizabeth) द्वितीय के निधन के बाद, एक नया सम्राट दुनिया के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सम्राट के रूप में उभरा है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) ने 70 वर्षों तक ब्रिटेन पर शासन (rule over britain) किया और गुरुवार को 96 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनके सबसे बड़े बेटे ने किंग चार्ल्स के रूप में सिंहासन ग्रहण किया।

    आपको बता दें कि एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को 17 ब्रूटन सेंट, लंदन में हुआ था। नौसेना अधिकारी फिलिप माउंटबेटन से उनकी शादी हुई थी। एलिजाबेथ के चार बच्चे हैं जिनमें प्रिंस चार्ल्स, प्रिंसेस ऐनी, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड. महारानी के पति फिलिप का अप्रैल 2021 में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 1952 में पिता की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ सिंहासन पर बैठी थीं।

    दूसरी तरफ महारानी एलिजाबेथ ग्रेट ब्रिटेन की सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं। शाही पैलेस द्वारा उनकी मृत्यु का कारण तो नहीं बताया गया लेकिन लोग उनकी इतनी अधिक उम्र का राज जरूर जानना चाहते हैं।



    ऐसे थी महारानी की “डाइट”
    अगर महारानी एलिजाबेथ की “डाइट” के बारे में बात करें तो उनकी दिनचर्या अलग ही थी। Webmed के अनुसार क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की डाइट अच्छी रहती थी। शाही शेफ डैरेन मैकग्राडी ने 2017 में सीएनएन को बताया था “महारानी अपनी सुबह की शुरुआत अर्ल ग्रे चाय (Earl Grey tea) से करती थीं। इसके बाद नाश्ते में एक कटोरी साबुत अनाज या दही लेती थीं। कभी-कभार इसकी जगह टोस्ट और जैम भी लेती थीं।

    अगर उन्हें किसी फंक्शन में खाना नहीं खाना है तो वह दोपहर और रात के खाने में केवल पका हुआ ग्रिल्ड नॉनवेज खाती थीं। दोपहर के भोजन में सलाद के साथ मछली या तीतर या हिरण खाती थीं। रात के डिनर में बिना फैट वाली मछली खाती थीं। उनकी डाइट हमेशा क्लीन रहती थी. वह जो कुछ भी खाना चाहती थीं खा सकती थीं लेकिन वह हमेशा डिसिप्लीन के साथ हेल्दी खाना ही खाती थीं, लेकिन महारानी दोपहर के भोजन और रात के खाने के बीच में फिंगर सैंडविच और केक के साथ चाय लेती थीं, यहां तक कि बताया जाता है कि वह रोजाना शराब पीती थीं।

    वहीं दान-धर्म के बारे में बता करें तो महारानी इन कामों में भी आगे रहती थीं। जब से महारानी एलिजाबेथ सिंहासन पर बैठीं तब से ही उनकी भावना काफी अच्छी मानी गई। वह हमेशा दान-धर्म में विश्वास करती थीं और हर जरूरत मंदों की मदद के लिए वह हमेशा आगे रहीं।

    15 क्षेत्रों की रानी थी एलिजाबेथ

    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth-II) यूनाइटेड किंगडम समेत ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, जमैका, एंटीगुआ और बारबुडा, बहामास, बेलीज, ग्रेनाडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन आइलैंड्स, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट व ग्रेनेडाइंस और तुवालु सहित 15 क्षेत्रों की रानी रही हैं.

    Share:

    MP : अंडरवर्ल्ड से जुड़ रहे बिशप पीके सिंह के तार, दाउद इब्राहिम के गुर्गे से किया करोड़ों का सौदा!

    Sun Sep 11 , 2022
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा (EoW) सहित कई केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भी चर्च ऑफ नाॅर्थ इंडिया (CNI) के माॅडरेटर बिशप पीके सिंह के खिलाफ जांच तेज कर दी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बिशप पीके सिंह और रियाज भाटी के बीच एक डील भी हुई थी, जिसके तार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved