• img-fluid

    रणवीर ने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड लेते हुए दीपिका को बताया ‘लक्ष्मी’, ‘साली’ ने बनाया मजाक

  • September 10, 2022

    नई दिल्ली। रणवीर सिंह को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। अब शो बीती रात को टेलिकास्ट हुआ। सभी स्टार्स ने शो से जुड़े कुछ न कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। वहीं रणवीर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलते हुए का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि करण, बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए रणवीर का नाम लेते हैं।

    इसके बाद रणवीर स्टेज पर आते हैं और फिर अपनी विनिंग स्पीच बोलते हैं। वह इस दौरान काफी इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं। रणवीर फिर कहते हैं, जो भी मेरी जिंदगी में हो रहा है वो सोच से परे है। कई बार, मुझे विश्वास ही नहीं होता है कि मैं यहां हूं और ये काम कर रहा हूं। मुझे यकीन नहीं होता है कि मैं एक्टर हूं। ये वाकई चमत्कार है।

    परिवार को लेकर बोले रणवीर
    इसके बाद रणवीर अपने मम्मी-पापा और बहन को लेकर बात करते हैं और कहते हैं, ‘सबसे पहले तो मैं ऑडियंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा जो मेरी इस जर्नी का हिस्सा हैं। आपकी वजह ही मेरा सपना पूरा हो रहा है। मैं आज जो कुछ भी हूं अपने मां-बाप की वजह से हूं और अपनी दीदी की वजह से। वे मेरे लिए भगवान हैं। मैं जो कुछ भी करता हूं भगवान के लिए करता हूं और जो कुछ भी हूं भगवान की वजह से हूं।’


     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    फिर रणवीर दीपिका को लेकर कहते हैं, ‘मेरे घर में लक्ष्मी है।’ इसके बाद वह दीपिका को बैकस्टेज से लेकर आते हैं सबके सामने। उन्हें गले लगाते हैं और सबके सामने किस करते हैं।

    रणवीर को मिल रहा प्यार
    रणवीर के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी रिएक्ट कर रहे हैं। सभी रणवीर की तारीफ कर रहे हैं और दिल वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि दीपिका की बहन और रणवीर की साली ने इस पोस्ट पर रणवीर के रोने पर जोक मारा है। अनीषा पादुकोण ने कमेंट किया, वहां प्याज कौन काट रहा है? इसके बाद उन्होंने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।

    रणवीर की फिल्में
    रणवीर लास्ट फिल्म जयशभाई जोरदार में नजर आए थे जो फ्लॉप हुई थी। अब रणवीर के पास 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सर्कस शामिल है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।

    Share:

    Airtel 5G आपके लिए सर्वश्रेष्ठ क्यों है? जानिए

    Sat Sep 10 , 2022
    भारतीय दूरसंचार कंपनियां देश में 5जी नेटवर्क (5G network) के  रोलआउट की आधिकारिक घोषणा करने के लिए तैयारियां कर रही हैं, इससे ग्राहकों के लिए हाई डेटा स्पीड (high data speed) के साथ साथ मोबाइल का इस्तेमाल कई नए मामलों में करने के रास्ते खुल जाएंगे। ग्राहक 5जी (5G)नेटवर्क की शुरुआत होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे टेलीकॉम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved