• img-fluid

    मुस्लिम महिला से रचाई शादी, पत्नी व साले ने जबरन खिलाया गौमांस, युवक ने की आत्महत्या

  • August 30, 2022


    अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में कुछ महीने पहले युवक द्वारा की गई आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक रोहित सिंह की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया और उसे जबरन गौमांस खिला दिया गया। इससे आहत होकर रोहित सिंह ने आत्महत्या कर ली। एसीपी-बी डिवीजन जेटी सोनारा ने बताया कि रोहित की मां वीणा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।

    जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह और सोनम अली एक मिल में साथ में काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। रोहित ने जब यह बात परिवारवालों को बताई, तो वह इस शादी के खिलाफ थे। घर वालों की नाराजगी के बाद भी रोहित ने सोनम अली से शादी कर ली और अलग रहने लगा। इसके बाद रोहित के परिजनों से उससे नाता तोड़ दिया और किसी भी प्रकार का संपर्क रखना भी बंद कर दिया।


    जून में की थी आत्महत्या
    पत्नी सोनम अली और भाई मुख्तार अली द्वारा जबरन गौमांस खिलाए जाने और जान से मारने की धमकी देने के बाद रोहित सिंह ने 27 जून को आत्महत्या कर ली थी। उसका शव दुपट्टे से पंखे से लटका पाया गया था। इसके बाद सोनम और उसके परिवारवालों ने रोहित सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया और इसकी जानकारी भी मृतक के परिवार को नहीं दी।

    फेसबुक पोस्ट के जरिए हुआ खुलासा
    आत्महत्या करने से पहले रोहित सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। उसने लिखा था कि उसकी पत्नी और उसके भाई ने गौमांस न खाने पर जान से मारने की धमकी दी थी और उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। महीनों बाद रोहित के भाई को उसके दोस्तों के जरिए फेसबुक पोस्ट के बारे में पता चला। इसके बाद रोहित सिंह की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रोहित की मां वीणा देवी का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि रोहित और सोनम ने शादी कर ली। हालांकि, वह दोनों साथ में काम करते थे।

    Share:

    बॉलीवुड एक्टर KRK गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई, एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    Tue Aug 30 , 2022
    मुंबई: एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विवादों में रहने वाले KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. क्यों गिरफ्तार हुए केआरके? […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved