• img-fluid

    ताप्ती में आई बाढ़ से बही बैराज की ग्रेबियन वॉल

  • August 10, 2022

    बैतूल। शहरवासियों की प्यास बुझाने (quench the thirst of the townspeople) के लिए नगर पालिका के द्वारा बनाया गया ताप्ती नदी पर बैराज नदी में आई तेज बाढ़ की वजह से ऊफान पर आ गई। पानी का वेग इतनी अधिक तीव्र था कि बैराज (barrage) के किनारे बनाई गई ग्रेबियन वॉल एक बार फिर ढह गई है। इसके साथ ही किनारे के खेत के किसान की फसल सहित जमीन भी बह गई है।



    नगर पालिका के कार्यपालन यंत्री महेशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि जिले में हो रही बेहताशा बारिश की वजह से चंदोरा और पारसडोह से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके कारण ताप्ती नदी में बाढ़ की स्थिति बन रही है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष बैराज के किनारे का हिस्सा बह गया था जिसे रायपुर की मेसर्स चंद्रा कंपनी द्वारा ग्रेबियन वॉल बनाकर मरम्मत की जा रही थी लेकिन बारिश के चलते यह कार्य भी प्रभावित हुआ है।

    नदी में आई बाढ़ की वजह से यह हिस्सा पुन: बह गया है।
    ताप्ती में आई बाढ़ की वजह से नदी के पास के किसान सुभाष बडौदे के खेत बुरी तरह कटाव से हो गया है और फसल भी बह गई है। गौरतलब हो कि चंदोरा और पारसडोह से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, इसके अलावा मूसलाधार हो रही बारिश से ताप्ती नदी उफान पर आने से ग्रेबियन वाल बह गई। किसान सुभाष बडौदे ने जिला कलेक्टर से जांच कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

    Share:

    Tecno ने भारत में लॉन्‍च किया धांसू स्‍मार्टफोन, शानदार कैमरे के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी, देखें कीमत

    Wed Aug 10 , 2022
    नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने अपने मिड रेंज फोन Tecno Camon 19 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है, जो कस्टम डिजाइन वाले RGBW+(G+P) सेंसर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन में आने वाला पहला सेंसर है। साथ ही इस फोन के रियर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved