• img-fluid

    पुजारी महाकुंभ को लेकर राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर का सम्मेलन आयोजित हुआ

  • August 09, 2022

    महिदपुर। अभा महासंघ का प्रदेश एवं जिला स्तरीय सम्मेलन कृष्ण सुदामा धाम नारायणा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी महाकाल एवं विशेष अतिथि मनोज जोशी, घनश्याम शर्मा, पंकज गुरु, राजेश शर्मा, श्यामसुंदर पण्ड्या थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवनारायण शर्मा पेटलावद ने की। इस कार्यक्रम में नीमच, रतलाम, आगर व अन्य जिलो से सभी पुजारीगण उपस्थित हुए। स्वागत भाषण प्रेम शर्मा नारायणा धाम पुजारी ने दिया। कार्यक्रम में आगामी समय में उज्जैन में होने वाले पुजारी महाकुंभ की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ मंदिरों की भूमि नीलामी रुकवाने व पुजारियों को मानदेय बढ़ाने में विशेष सहयोगी रहे राज्य केबिनेट मंत्री शिव चैबे, राज्यमंत्री उमेश शर्मा, भोपाल महापौर आलोक शर्मा को आमंत्रित कर उनका सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया।


    अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में पूजारियों की सुरक्षा के लिये कानून बने इस हेतु म.प्र. शासन से विशेष मांग रखने का कहा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष गुराडिय़ा सांगा पं. रामचन्द्र शर्मा ने किया। अंत में आभार तह. अध्यक्ष एडव्होकेट क्षितिज उपाध्याय ने माना। इस अवसर पर डॉ. दयानंद शर्मा जिलाध्यक्ष, मुकेश शर्मा रतलाम, महेश शर्मा जावरा, लीलाधर देवास, जिलाध्यक्ष इन्दौर पाठकजी, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज उपाध्याय, नटवरदास, रोहित दास, डॉ. बजरंगदास, अशोक मेहता, रुपेन्द्रदास, बाबूदास, रमेशजी सैलाना व अन्य सैकड़ो की संख्या में पुजारीगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय जोशी ने दी।

    Share:

    कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम, मां नर्मदा का लिया आशीर्वाद

    Tue Aug 9 , 2022
    साधना कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए, कार्तिक चौहान नसरुल्लागंज। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिक सिंह चौहान के सानिध्य में सीहोर जिले के प्रसिद्ध नर्मदा घाट नीलकंठ से भारतीय जनता युवा मोर्चा इकाई नसरूल्लागँज द्वारा शिव साधना कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व खुद कार्तिकेय सिंह द्वारा किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved