• img-fluid

    INDORE : जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय की हत्या की जांच विवाद पर टिकी

  • August 08, 2022

    इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में जोमैटो कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय की हत्या में पंद्रह दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस की जांच तात्कालिक विवाद पर आकर टिक गई है। अब क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी है।
    पंद्रह दिन पहले जोमैटो कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय सुनील पार्सल देने के लिए अरबिंदो अस्पताल के पास स्थित करोलबाग गया था। वहां लूट के लिए तीन बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था और भाग गए थे। सुनील घायल अवस्था में बाइक से अरबिंदो अस्पताल पहुंच गया था। वहां से उसे एमवाय अस्पताल भेज दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।


    पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में क्षेत्र सौ से अधिक बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। वहीं पुलिस ने मामले में कई एंगल पर काम किया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। अब पुलिस का मानना है कि यह घटना तात्कालिक विवाद में हुई है। इस आधार पर अब जांच की जा रही है। उस समय वहां देखे गए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी यह भी तय नहीं हो पाया है कि हत्या लूट के लिए हुई है या फिर कोई रंजिश थी।

    Share:

    विपक्ष को भी सदन में बोलने का पर्याप्त मौका मिलेगा, नए पार्षदों को देंगे प्रशिक्षण, अधूरा पड़ा परिषद भवन जल्द होगा पूरा

    Mon Aug 8 , 2022
    लगातार पांच बार पार्षद चुने गए मुन्नालाल यादव को बनाया निगम का सभापति, सबके साथ तालमेल का किया दावा भी इंदौर।  जैसा की तय था भाजपा (BJP) के वरिष्ठ पार्षद मुन्नालाल यादव (Councilor Munnalal Yadav) को ही सभापति (Chairman) तय किया गया है। आज सुबह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने श्री यादव […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved