• img-fluid

    महाकाल क्षेत्र को साफ करने का अभियान, 150 कर्मचारी लगाए

  • July 31, 2022

    उज्जैन। श्रावण सोमवार और नागपंचमी के त्यौहार के कारण महाकाल मंदिर के आसपास और रामघाट पर भारी भीड़ रहेगी और इस दौरान गंदगी तथा कचरा भी होगा। साफ-सफाई के लिए नगर निगम ने डेढ़ सौ कर्मचारियों को लगाया है। सामान्य तौर पर महाकाल के आसपास 40-50 कर्मचारी और रामघाट पर 30 कर्मचारी तैनात रहते हैं, जो साफ सफाई का काम निरंतर करते रहते हैं। नागपंचमी और श्रावण सोमवार को देखते हुए महाकाल मंदिर के आसपास जो अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं, वहीं रामघाट पर 50 कर्मचारियों को और लगाया गया है ताकि क्षेत्रों में भीड़भाड़ के बाद भी कचरा और गंदगी ना हो।


    इसके अलावा रात्रि कालीन साफ-सफाई व्यवस्था भी इन क्षेत्रों में जारी है अपर आयुक्त आदित्य नागर ने बताया निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी लगातार इन सभी क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और यहाँ साफ-सफाई व्यवस्था ठीक रहे इसके लिए नगर निगम द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share:

    टू-व्हीलर में आग की घटनाओं पर एथर एनर्जी की तरफ से आया बड़ा बयान

    Sun Jul 31 , 2022
    नई दिल्ली। एथर एनर्जी के को-फाउंडर और सीईओ तरुण मेहता ने हाल ही में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में आग लगने की जो घटनाएं सामने आई है उसे लेकर बयान जारी किया है। तरुण मेहता ने कहा कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ग्राहक अब पहले से ज्यादा खरीद रहे है। ऐसे में ईवी स्कूटर में आग की जो घटनाएं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved