• img-fluid

    अधिक भीड़ को देखते हुए महाकाल की दर्शन व्यवस्था बदली

  • July 29, 2022

    उज्जैन। छुट्टी के कारण महाकाल में भीड़ रहेगी। इसलिए दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। महाकालेश्वर मंदिर में सावन का महीना शुरु होते ही भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी थी। सावन में अभी तक भगवान महाकाल की दो सवारियाँ निकल चुकी है। तीसरी सवारी 1 अगस्त सोमवार को निकलेगी। इसके पहले कल शनिवार से ही महाकाल में वीकेंड के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩा शुरु हो जाएगी। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल दर्शन करने आते हैं। 1 अगस्त को महाकाल की तीसरी सवारी है और इसके अगले दिन 2 अगस्त को नागपंचमी महापर्व आ रहा है।


    1 अगस्त की मध्य रात्रि से ही भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु कतार में लगना शुरु हो जाएँगे। इधर पिछले सोमवार को चारधाम मंदिर के सामने बने महाकाल प्रवेश स्थान पर भीड़ बढऩे के कारण बेरिकेट्स में अफरा तफरी मच गई थी और दबाव इतना बढ़ गया था कि यहाँ कतार में लगे श्रद्धालु दब गए थे। दो श्रद्धालुओं को तो बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस घटना के बाद मंदिर समिति ने भीड़ नियंत्रण के लिए नई प्लानिंग की। इसके तहत अब महाकाल दर्शन तथा नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को चारधाम मंदिर के सामने जिकजेक बनाकर घुमाकर लाईन आगे बढ़ाने की व्यवस्था की है।

    Share:

    नगर निगम में 27 कर्मचारी ड्यूटी के समय नहीं पहुँचे कार्यालय, नोटिस दिए

    Fri Jul 29 , 2022
    उज्जैन। नगर निगम चुनाव के चलते अधिकारी व्यस्त थे इसका फायदा कर्मचारी उठा रहे थे और कल निरीक्षण में 27 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अपर आयुक्त आदित्य नागर कल सुबह नगर निगम मुख्यालय पहुँच गए और विभिन्न शाखाओं में गए तथा कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। उन्हें पूरे नगर निगम मुख्यालय में 27 कर्मचारी ऐसे मिले जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved