• img-fluid

    भारतीय नौसेना के लिए हथियार ले जा रहा रूसी जहाज कोच्चि में पकड़ा गया

  • July 19, 2022

    नई दिल्ली। भारत में रूस के एक मालवाहक जहाज (कार्गो शिप) को पकड़ने की खबर सामने आई है। इस जहाज को किसी और नहीं बल्कि खुद केरल हाईकोर्ट के निर्देश पर कोच्चि पोर्ट से अरेस्ट किया गया है। अरेस्‍ट किया गया जहाज एस्टोनियाई कंपनी का रशियन श‍िप है और इसमें भारतीय नौसेना के लिए हथियार आए थे। कोर्ट ने यह आदेश श‍िप की ओर से फ्यूल चार्ज के करीब 1.87 करोड़ रुपये का पेमेंट नहीं करने के कारण द‍िया है। इस रूसी श‍िप का नाम MV MAIA-I है।

    हालांकि इस मामले में रूस के दूतावास ने भारत सरकार से जवाब मांगा है। रूसी दूतावास का कहना है कि उसने बकाया पेमेंट पहले ही कर दिया है। दूतावास ने भारतीय विदेश मंत्रालय से घटना की पूरी स्थिति पर स्पष्टीकरण जारी करने का अनुरोध किया है। रूसी दूतावास ने कहा, “हम भारतीय बंदरगाह कोच्चि में रूसी मालवाहक जहाज को अरेस्ट किए जाने की खबर से अवगत हैं। इस जहाज पर भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक सैन्य माल पहुंचाया जा रहा था।”


    उसने कहा, शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाइयां एस्टोनियाई तट सेवा कंपनी बंकर पार्टनर ओयू के दावे से जुड़ी हैं। इस कंपनी ने दावा किया है कि जहाज के मालिकों पर कथित तौर पर कर्ज था। रूसी दूतावास ने कहा, “हम यह बताना चाहेंगे कि अदालत ने माल उतारने की अनुमति दी है, क्योंकि इसका मुकदमे से कोई लेना-देना नहीं है। चेन्नई में रूसी महावाणिज्य दूतावास इस पर नजर रखे हुए है।”

    बता दें कि यह जहाज भारतीय नौसेना के लिए हथियार ले जा रहा था। ऐसे में अदालत ने हिरासत में रहते हुए माल उतारने की अनुमति दे दी है। इससे पहले जहाज को हिरासत में लिए जाने के लिए कोच्चि के करुवेलीपाडी के रहने वाले TX हैरी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। TX हैरी के पास एस्टोनिया में मुख्यालय वाली बंकर पार्टनर OU की पावर ऑफ अटॉर्नी है। उन्होंने ही एडमिरल्टी मुकदमा दायर किया। एक एडमिरल्टी कोर्ट शिपिंग, महासागर और समुद्री कानूनी मामलों की सुनवाई करता है।

    Share:

    एशियन गेम्स की नई तारीखों का हुआ एलान, जानिए कब होगा आयोजन

    Tue Jul 19 , 2022
    नई दिल्ली: स्थगित हुए एशियाई खेलों का आयोजन 2023 में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक किया जाएगा. एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने मंगलवार को यह घोषणा की. एशियाई खेलों के 19वें सत्र का आयोजन इस साल 10 से 25 सितंबर तक होना था, लेकिन चीन में कोरोना वायरस मामले के बढ़ने के बाद इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved