• img-fluid

    द्रौपदी मुर्मू पर ट्वीट कर मुसीबत में फंसे राम गोपाल वर्मा, कोर्ट पहुंचा BJP कार्यकर्ता

  • July 17, 2022

    मुंबई। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार (NDA presidential candidate) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को लेकर किए गए एक ट्वीट के चलते फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Filmmaker Ram Gopal Varma) मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। अपने विवादित ट्वीट को लेकर राम गोपाल वर्मा ने सफाई भी दी थी लेकिन यह मामला अभी ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता (Bharatiya Janata Party worker) होने का दावा करने वाले शख्स ने मुंबई की एक अदालत का रुख किया है। शख्स ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।


    वर्मा के ट्वीट का किया उल्लेख
    सुभाष राजौरा नाम के शख्स ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि), 504 (जानबूझकर किसी व्यक्ति का अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत कार्रवाई की मांग की थी। राजौरा ने अपनी शिकायत में वर्मा के 22 जून के ट्वीट का उल्लेख किया। शनिवार को उनके वकील ने बताया कि राजौरा ने 14 जुलाई को मामले में शिकायत दी थी।

    कब होगी सुनवाई
    वकील ने बताया कि पुलिस के एफआईआर दर्ज करने से मना करने के बाद शिकायतकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 10 अक्टूबर को बांद्रा कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।

    ट्वीट में क्या लिखा था
    राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और ज्यादा जरूरी सवाल कौरव कौन हैं?’

    विवाद के बाद दी सफाई
    उनके इस ट्वीट पर विवाद बढ़ा तो राम गोपाल वर्मा ने सफाई में कहा, ‘यह पूरी तरह विडंबना के तौर पर कहा गया है और इसका कोई अन्य इरादा नहीं था… महाभारत मे द्रौपदी मेरा पसंदीदा किरदार है, चूंकि नाम इतना दुर्लभ है इसलिए मुझे उससे जुड़े किरदार याद आ गए और यह मेरी अभिव्यक्ति थी। किसी की भी भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं है।‘

    Share:

    किसान पुत्र जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति प्रत्याशी, ममता बनर्जी से रहा है मतभेद

    Sun Jul 17 , 2022
    नई दिल्ली। एनडीए (NDA) ने सर्वसम्मति से देश के नए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार (New Vice Presidential Candidate) के तौर पर बंगाल गवर्नर जगदीप धनखड़ (Bengal Governor Jagdeep Dhankhar) का नाम फाइनल कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने इसका औपचारिक ऐलान किया। हालांकि अभी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की ओर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved