• img-fluid

    येलो ड्रेस में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Sonam Kapoor,  बेबी बंप की तस्वीरें वायरल

  • July 16, 2022

    बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर  (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ एंजाय कर रही हैं। हाल ही में सोनम अपनी डिलीवरी के लिए लंदन से इंडिया (India) लौटी हैं। मुंबई एयरपोर्ट से उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें वह येलो ड्रेस (yellow dress) में बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सोनम (Sonam Kapoor) की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।



    कुछ दिन पहले ही लंदन में उनका रॉयल स्टाइल में बेबी शावर किया गया था। अब जानकारी मिली है कि मुंबई में सोनम कपूर का दूसरी बार बेबी शॉवर होगा। फिलहाल इस बेबी शॉवर को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके बेबी शॉवर के इनविटेशन कार्ड्स और गिफ्ट हैंपर्स वायरल होते देखे गए हैं, जो इस फंक्शन में शामिल होने वाले लोगों को भेजे गए हैं।

    उल्लेखनीय है कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कुछ सालों तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई, 2018 को शादी कर ली। शादी के लगभग चार साल बाद अब सोनम और आनंद अपने पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। ।

    सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। यह इसी साल के अंत में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग सोनम ने पिछले साल पूरी कर ली थी।

     

    Share:

    अलग-अलग स्थानों से एक दर्जन से ज्यादा चाकूबाज धराए

    Sat Jul 16 , 2022
    इंदौर। शहर में कल होने वाली मतगणना(counting of votes) को लेकर बरती जा रही सतर्कता के चलते कल पुलिस (police) ने अलग-अलग स्थानों (different places) पर चैकिंग अभियान चलाकर करीब 15 चाकूबाजों (knifemen) को दबोचा। 15 में से आधा दर्जन से ज्यादा लसूडिय़ा क्षेत्र से ही पकड़ाए हैं। कल चलाए गए चैकिंग अभियान में लसूडिय़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved