• img-fluid

    चारधाम मंदिर में हुई भागवत

  • July 15, 2022

    उज्जैन। चारधाम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत आयोजित श्रीमद भागवत कथा का समापन गुरुपूर्णिमा पर हुआ। इस दौरान भक्तों को गुरु मंत्र की दीक्षा दी गई। कथा प्रवक्ता स्वामी शांति स्वरूपा नंदगिरीजी द्वारा 6 से 13 जुलाई तक भागवत कथा का वाचन किया गया। चारधाम मंदिर के कोषाध्यक्ष एवं ट्रस्टी अशोक प्रजापत ने बताया कि शांति स्वरूपानंद गिरी के पाद पूजन के बाद उनके भक्तों एवं अनुयायियों को मंत्र दीक्षा दी गई। कथा के समापन पर महाराज ने भगवान श्री कृष्ण एवं सुदामा का चरित्र चित्रण किया।



    उन्होंने कहा कि संसार में समय हर जगह एक जैसा नहीं रहता, मोह पहले माता-पिता से था फिर पत्नी से हो गया फिर बच्चों से संसार सुखमय नहीं है। चार धाम मंदिर की अखंड आश्रम परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति पर अखंड आश्रम मंदिर के सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, सत्यनारायण जायसवाल , तरुण मित्तल, पुरुषोत्तम व्यास, सुरेश आहूजा, संत भगवान बापू, विष्णु प्रसाद बिंदल, आदि उपस्थित रहे।

    Share:

    दो वर्ष बाद महाकाल की भव्य सवारी

    Fri Jul 15 , 2022
    डीजे के साथ ही केले, चाकलेट और खाद्य सामग्री नहीं बाँटी जा सकेगी-कलेक्टर ने बैठक के बाद निर्माण कार्यों को देखा उज्जैन। कोरोना के कारण पिछले दो साल से महाकाल की सवारी परिवर्तित मार्ग से निकल रही थी और इसमें रस्सा पार्टी की आवश्यकता नहीं पड़ रही थी। इस बार सवारी परम्परागत मार्ग से निकलेगी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved