• img-fluid

    महादेव का प्रिय महीना है सावन, ऐसे कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

  • July 09, 2022

    नई दिल्‍ली । हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का पांचवा महीना (fifth month) देवों के देव महादेव का प्रिय महीना यानी सावन होता है। भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। वैसे तो ये पूरा माह महादेव को समर्पित होता है। इस पूरे माह में शिव शम्भू की विशेष पूजा (special worship) अर्चना की जाती है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार (monday) का अलग ही महत्व होता है।

    हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव(devadhidev mahadev) कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल(Mahakala) हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव (Lord Shiva) को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं।

    माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं, यदि कोई श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन माह में महादेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए क्या करना चाहिए…



    कब से शुरू हो रहा है सावन 2022 ?
    पंचांग के अनुसार, भोलेनाथ का प्रिय माह सावन 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त हो रहा है। इस साल सावन माह में कुछ चार सोमवार पड़ रहे हैं।

    सावन का पहला सोमवार – 18 जुलाई 2022, सोमवार
    सावन का दूसरा सोमवार – 25 जुलाई 2022, सोमवार
    सावन का तीसरा सोमवार – 01 अगस्त 2022 सोमवार
    सावन का अंतिम सोमवार – 08 अगस्त 2022, सोमवार

    सावन का महत्व
    सावन हिंदी कैलेंडर के अनुसार पांचवां महीना होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये माह भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए बेहद ही खास होता है। जो व्यक्ति सावन के हर सोमवार को व्रत रखता है और शिव जी की उपासना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही कहा जाता है कि कुंवारी लड़कियां यदि सोमवार के व्रत को विधि-विधान से करती हैं तो उन्हें शिव जी की तरह वर की प्राप्ति होती है।

    भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन में करें ये काम
    सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को विधि-विधान से पूजा करें। शिव जी को बेल पत्र और जल चढ़ाएं। भोलेनाथ के मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करने से दोगुना पुण्य मिल सकता है।

    पूजा के दौरान भगवान शिव की आरती करें और भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान शिव को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है। इस पूरे माह भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

    Share:

    गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बागेश्वर धाम में किये दर्शन

    Sat Jul 9 , 2022
    भोपाल! गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) आज छतरपुर के बागेश्वर धाम सरकार (baageshvar dhaam sarakaar) के दरबार पहुँचे और मंदिर में दर्शन किये। डॉ. मिश्रा ने बागेश्वर धाम सरकार महंत पं. धीरेन्द्र शास्त्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार को दतिया में आगामी एक से 7 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved