• img-fluid

    24 घंटे में मिले 18,815 नए कोरोना संक्रमित, 38 की मौत, संक्रमण दर पांच फीसदी के करीब

  • July 08, 2022


    नई दिल्ली। देश में कोरोना केस में उछाल आया है। बीते 24 घंटे में 18,815 नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 38 लोगों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर पांच फीसदी के करीब पहुंच गई है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1,22,335 हो गई है। नए मरीज मिलाकर देश में कुल कोरोना केस की संख्या अब 4,35,85,554 हो गई है। इसी तरह 38 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,25,343 हो गई।


    सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.28 फीसदी हैं, वहीं कोविड से रिकवरी रेट 98.51 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 2,878 की बढ़ोतरी हुई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 4.96 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 फीसदी। अब तक इस महामारी से 4,29,37,876 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक कोविड वैक्सीन की 198.51 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

    Share:

    मतदाता सूची को लेकर प्रशासन के साथ न राजनीतिक दलों ने जवाबदारी निभाई और न ही लोगों ने

    Fri Jul 8 , 2022
    इन्दौर। जिस मतदाता सूची (voter list) में नाम नहीं होने को लेकर बीएलओ (BLO) के माथे ठीकरा फोड़ा जा रहा है, उसमें सबकी बराबर की जिम्मेदारी है। निर्वाचन कार्यालय (election office)  अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करता है और उसके पहले कई बार मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाता है, जिसमें अगर नाम जोडऩा और घटाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved