• img-fluid

    उज्जैन को नई ऊँचाईयाँ देने वाले कलेक्टर आशीषसिंह एवं टीम ने किया योग अभ्यास

  • June 21, 2022

    • स्मार्ट सिटी तथा अन्य विभागों ने रामघाट पर आयोजित किया योग शिविर-आज विश्व योग दिवस पर हुआ आयोजन-अन्य अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए

    उज्जैन। आज सुबह विश्व योग दिवस के अवसर पर उज्जैन में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने योग किया तथा आम लोगों से भी आह्वान किया कि वे स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम और योग करें। अपनी नेतृत्व क्षमताओं से उज्जैन को नई ऊँचाईयाँ देने वाले कलेक्टर आशीषसिंह के निर्देश पर आज यह आयोजन हुआ था। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आज सुबह से ही लगभग एक हजार लोग जिनमें अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे और अन्य नागरिक एकत्रित हुए तथा यहाँ आयोजित योग के कार्यक्रम में भाग लिया। योग दिवस का कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग, स्मार्ट सिटी, आरोग्य भारती, आयुष विभाग एवं अन्य संस्थाओं ने मिलकर किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार योग की सुबह 6.15 बजे से शुरुआत हो गई। इसमें सुबह रामघाट पर लगी मेगा स्क्रीन पर 6.15 बजे से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन भी सुना गया। इसके पश्चात रामघाट पर योगाभ्यास प्रात: 7 बजे से शुरु हुआ जो 7.45 बजे तक चला। यहाँ अन्य अधिकारियों और बच्चों के साथ कलेक्टर आशीष सिंह ने भी योग के आसन किए। योग के बाद समापन पर राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा सहित स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारी और अन्य संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


    महाकाल में पहली बार योग
    योग दिवस पर आज महाकाल मंदिर में भी पहली बार सामूहिक योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके लिए मंदिर प्रांगण में व्यवस्था की गई थी और सुबह 6 बजे से यहाँ मंदिर के अधिकारी-कर्मचारी, पुजारी पुरोहित और बटुकों के अलावा साधु-संत और अन्य लोग भी शामिल हुए।

    आयुर्वेद महाविद्यालय में भी सामूहिक योग
    शासकीय धन्वंतरि चिकित्सा महाविद्यालय प्रांगण में भी आज सुबह 6 बजे से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया। इसके लिए सुबह 6 बजे से महाविद्यालय के परिसर में समस्त शिक्षकों, चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने मिलकर सामूहिक योग किया।

    Share:

    प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की थी आत्महत्या

    Tue Jun 21 , 2022
    आरोपी पति एवं पति की प्रेमिका के विरूद्ध दर्ज हुआ मामला जबलपुर। सीएसपी अधारताल प्रियंका करचाम ने बताया कि मोह. अजीज मंसूरी उम्र 31 वर्ष निवासी अम्बेडकर कालोनी अधारताल ने सूचना दी कि उसकी बहन खुशबु मंसूरी उम्र 27 वर्ष की शादी 6 वर्ष पूर्व मुईनुद्दीन निवासी कटरा से हुयी थी। 6 जून 22 को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved