• img-fluid

    लगातार सातवें दिन भी 40 डिग्री के ऊपर रहा पारा, 24 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवाएं

  • June 07, 2022

    • आज भी गर्मी से राहत के आसार नहीं, कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

    इन्दौर। शहर में नौतपा से ज्यादा गर्मी नौपता के बाद पड़ रही है। कल भी शहर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा। यह लगातार सातवां दिन था जब पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा है। इसके साथ ही दिन में 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं, जिससे लोग परेशान हुए।


    मौसम विभाग के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। दोनों ही सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा थे। बादलों के छंटने से धूप की तपीश और बढ़ गई है और इस दौरान राजस्थान की ओर से आ रही उत्तर-पश्चिमी तेज और गर्म हवाएं गर्मी को और बढ़ा रही हैं। कल सुबह 8.30 बजे दोपहर तक हवाओं की गति 22 किलो और दोपहर 2.30 बजे बढक़र 24 किलोमीटर प्रति घंटा रिकार्ड की गई। शाम को इनमें थोड़ी कमी आई और गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही बना रहेगा। तेज और शुष्क हवाओं के कारण गर्मी से अगले कुछ दिन राहत की उम्मीद नहीं है।

    Share:

    इंदौर के युवा को मौका, फिल्म के लिए लिखे डायलॉग्स

    Tue Jun 7 , 2022
    वेब सीरिज के साथ ही कपिल के शो के लिए भी लिख चुके हैं अभिषेक इंदौर।  कला (Art) के क्षेत्र में हमेशा आगे रहे इंदौर (Indore) से कई युवाओं को बॉलीवुड (Bollywood) में मौके मिले हैं। कई लेखक, तो कई निर्देशक (Director) और कई तो एक्टिंग (Acting) की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। ऐसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved