• img-fluid

    फिल्टर प्लांट का दौरा करने पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री व पूर्व नपाध्यक्ष आपस में भिड़े

  • May 05, 2022

    नागदा। मटमैले पानी का मुद्दा उठने के बाद बुधवार को भाजपाई फिल्टर प्लांट पहुंचे। भाजपा नेताओं ने प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया में जानकारी देने की बात पर पूर्व नपाध्यक्ष अशोक मालवीय व भाजपा जिला महामंत्री धर्मेश जायसवाल आपस में भिड़ गए। दोनों नेताओं के बीच आपस में तीखी नोंकझोंक भी हुई। दोपहर करीब 2.30 बजे पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, असंगठित कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, महामंत्री साहिल शर्मा फिल्टर प्लांट पहुंचे। नपा की तरफ से सीएमओ सीएस जाट, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जीएल गुप्ता, इंजीनियर शाहिद मिर्जा, सब इंजीनियर जितेंद्र पटेल मौजूद थे। भाजपाईयों ने पहले निरीक्षण किया।


    इसके बाद दोनों नेताओं के बीच आपस में जमकर नोकझोंक भी हुई। सुबह जलप्रदाय के समय वार्ड नंबर 17, 18, 19, 20 व 21 में जलप्रदाय हुआ। कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने बताया कि फिल्टर प्लांट साफ कर शुद्ध पेयजल सप्लाय का दावा करने वाले अधिकारी पेयजल टंकियों की तरफ भी ध्यान दें। नगर पालिका की हालत ऐसी हो गई कि पेयजल टंकियों के फ्लश पाइप तक बदलने में नाकाम हैं। इसीलिए टंकियों की सफाई नहीं हो पा रही और टंकी में जमी गंदगी पानी में मिल रही। आरओ का पानी व तीसरी मंजिल तक प्रेषर से पानी देने वाले भाजपा नेता अब कहां चले गए।

    वार्ड नंबर 1 से 8 तक 30 मिनट की बजाएं 20 मिनट ही दे रहे पानी
    एक समय जल सप्लाय के निर्णय के बाद प्रशासन ने निर्णय वापस लिया था। इसके बाद सर्वदलीय बैठक में दोनों समय 30-30 मिनट जलप्रदाय का निर्णय लिया था। पूर्व पार्षद योगेश मीणा, कमलेश चावंड, अफसर मेव, ओमप्रकाश मौर्य ने नपा प्रशासक को आवेदन दिया है, जिसमें बताया कि निर्णय अनुसार संबंधित वार्डो में केवल 20 मिनट ही जलप्रदाय किया जा रहा हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है

    Share:

    एक उपयंत्री निलंबित, घटिया जनपद की सीईओ और सहायक यंत्री का एक-एक माह का वेतन कटेगा

    Thu May 5 , 2022
    उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन जिले में ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर योजना के तहत बनने वाले तालाबों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने खाचरौद जनपद में उपयंत्री विनोद गोरे द्वारा तीन तालाबों के निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं करने के कारण उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved