• img-fluid

    राजधानी में स्थापित होगी भगवान परशुराम की सबसे बड़ी की प्रतिमा

  • May 02, 2022

    • मुख्यमंत्री शिवराज और अवधेशानंद 3 मई को अनावरण करेंगे

    भोपाल। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर राजधानी के प्राचीन गुफा मंदिर में मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण 3 मई को किया जाएगा। परशुराम भगवान की एमपी की यह सबसे बड़ी प्रतिमा है। 5100 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर चलेंगी। भक्त धर्म ध्वजा लेकर साथ चलेंगे। कलश यात्रा में भगवान परशुराम का रथ, मालवा के ढोल शहनाईयां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। इसमें मुख्य रूप से अक्षयोत्सव जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज एवं गुफा मंदिर के महंत 1008 रामप्रवेश दास शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुरेश पचौरी भी मौजूद रहेंगे।


    पूर्व महापौर आलोक शर्मा एवं पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा अनावरण के दौरान 1100 ब्राह्मण एक साथ स्वस्तिवाचन करेंगे। पारंपरिक वेशभूषा में यह सभी ब्राह्मण वैदिक रीति से पूजन कराएंगे। कार्यक्रम में मुंबई के प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रमेंद्र चतुर्वेदी भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम 3 मई को सुबह 6:30 बजे से 7 बजे तक देव पूजन किया जाएगा। 7 बजे से दुर्गा मंदिर लालघाटी से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गुफा मंदिर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। सुबह 8 से 9 बजे तक भजनों की प्रस्तुति होगी एवं 9 बजे ग्यारह सौ ब्राह्मणों के द्वारा स्वस्तिवाचन एवं गगनभेदी शंखनाद के बीच जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेषानंद गिरि जी महाराज भगवान परषुराम की विषाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अनावरण के उपरांत पूज्य महाराजश्री के आशीष वचन होंगे। इस दौरान 500 बच्चों का जनेऊ संस्कार भी होगा।

    शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
    अक्षयोत्सव के उपलक्ष्य में गुफा मंदिर प्रांगण में शाम को 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें डॉ. विष्णु सक्सेना, गीतकार (अलीगढ़), डॉ. अनु सपन गीत-गजल (भोपाल), सुमित मिश्रा ओज (ओरछा), डॉ शिवा त्रिपाठी कवियित्री (बस्ती, उत्तर प्रदेश), तेज नारायण, बेचैन हास्य-व्यंग्य (मुरैना), मुन्ना बैटरी हास्य (मंदसौर), प्रख्यात मिश्रा वीर रस (लखनऊ) एवं अभिषेक अरजरिया ओज कवि (छतरपुर) अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

    Share:

    हैंडपंप खराब होगा तो भोपाल में दिखेगी समस्या

    Mon May 2 , 2022
    प्रदेशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लगे 5 लाख 65 हजार हैंडपंपों को जीयो टैग से जोड़ा जाएगा भोपाल। प्रदेश के किसी भी कोने में अगर कोई हैंडपंप खराब होगा, तो उसकी सूचना भोपाल स्थित पीएचई मुख्यालय पहुंच जाएगी। उसके बाद उसका तत्काल संधारण कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के हैंडपंपों को जीयो टैग से जोडऩे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved