• img-fluid

    पंचक्रोशी यात्रा… प्रशासन को उम्मीद थी भीड़ अधिक आएगी लेकिन कम पहुँचे यात्री, संख्या 20 हजार

  • April 26, 2022

    • कल जिन्होंने समय से पंचक्रोशी यात्रा शुरु की उन यात्रियों ने आज सुबह पिंगलेश्वर पड़ाव छोड़ा-पहले यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने करोहन और नलवा पड़ाव से आगे बढऩा शुरु किया

    उज्जैन। पंचक्रोशी यात्रा की कल विधिवत शुरुआत हुई और हजारों लोग नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर यात्रा मार्ग पर निकले। इससे पहले यात्रा पर रवाना हुए यात्री पहला पड़ाव पार कर करोहन और नलवा पड़ाव तक पहुँच गए थे। हालांकि इस बार प्रशासन ने अधिक लोगों के लिए व्यवस्था की थी लेकिन विवाह सीजन के कारण कम संख्या में यात्री पहुँचे हैं। इस बार पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत सोमवार 25 अप्रैल से होनी थी लेकिन हमेशा की तरह दो दिन पहले से ही पंचक्रोशी यात्रियों ने नगर प्रवेश के साथ यात्रा शुरु कर दी थी जो यात्री 23 अप्रैल को पंचक्रोशी पर निकल गए थे वे कल शाम को नलवा पड़ाव पर पहुँच गए थे और वहीं उन्होंने रात्रि विश्राम भी किया। जबकि 24 अप्रैल को रवाना हुए यात्री कल शाम करोहन पड़ाव पर पहुँच गए थे और उन्होंने वहीं डेरा डालकर रात में विश्राम किया।



    इससे पहले सभी ने पड़ावों पर भोजन बनाया और उसके बाद देर रात तक भजन किए। आज सुबह यह सभी यात्री पड़ावों को छोड़कर अगले पड़ाव की ओर निकल पड़े। पड़ावों पर हालांकि 2 लाख पंचक्रोशी यात्रियों के आगमन को देखते हुए व्यवस्थाएँ संबंधित विभाग ने की है लेकिन पंचक्रोशी यात्रा में लगभग 25 से 30 हजार यात्री ही शामिल हुए हैं। इसके बावजूद पंचक्रोशी यात्रा मार्ग में यात्रियों को प्रकाश व्यवस्था सही नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर की तरह पंचक्रोशी मार्ग पर भी बिजली कटौती होने से रात में कई पड़ावों पर अंधेरा पसरा हुआ था। हालांकि बाद में बिजली बहाल कर दी गई थी। कई स्वयंसेवी संस्थाएँ पड़ावों पर पंचक्रोशी यात्रियों की सेवा में लगी हुई हैं। कोई पंचक्रोशी यात्रियों को भोजन करा रहा है तो कोई उन्हें बिस्किट, फल आदि बाँट रहा है। साथ चल रहे शिवरथ द्वारा भी असहाय और बुजुर्ग पंचक्रोशी यात्रियों की मदद की जा रही है तथा उन्हें मलहम और दवाएँ भी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पड़ावों पर 10 बिस्तरों के अस्थायी अस्पताल भी बनाए हैं लेकिन कल शाम तक ऐसी नौबत नहीं आई कि अधिक तबीयत बिगडऩे पर किसी पंचक्रोशी यात्री को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा हो। स्वास्थ्य विभाग की टीम हालांकि पंचक्रोशी यात्रियों को आवश्यकता पडऩे पर प्राथमिक उपचार और दवाएँ दे रही है।

    नहाने और पीने का पानी एक ही
    पंचक्रोशी यात्रियों के लिए 5 पड़ाव और 2 उप पड़ावों पर पीएचई ने पानी की टंकियाँ रखवाई है। ऐसा दावा किया गया है। मार्ग में जगह-जगह फव्वारों नुमा नल लगाए गए हैं। पंचक्रोशी यात्री इन्हीं के जरिये पीने का पानी भी ले रहे हैं और इन्हीं फव्वारों के नीचे स्नान भी कर रहे हैं। लोगों का कहना था कि पानी शुद्ध नहीं है और पीने के पानी के लिए टैंकर अधिक मात्रा में लगाए जाए जाने थे।

    कलेक्टर ने पड़ाव पर पहुँचकर ग्रामीणों से की चर्चा, बोले आप लोगों को कोई तकलीफ तो नहीं
    कल शुरु हुई विधिवत पंचक्रोशी यात्रा के दौरान कलेक्टर और एसपी भी गए और ग्रामीणों से पूछा कि आप लोगों को कोई तकलीफ तो नहीं है। उन्होंने इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर पंचक्रोशी यात्रियों से चर्चा भी की। अधिकारियों ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो पड़ावों पर विश्राम के लिए लगाए गए टेन्ट आदि का दायरा बढ़ाया जाएगा। कलेक्टर ने पिंगलेश्वर में तथा करोहन में यात्रियों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछा। सभी यात्रियों ने एक स्वर में व्यवस्थाओं की सराहना की। कलेक्टर ने करोहन में सरपंच को 10 हजार वर्गफीट टेन्ट आज ही लगाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिये हैं कि आगे के सभी पड़ावों में 10-10 हजार वर्गफीट टेन्ट बढ़ाया जाये।

    Share:

    इंदौर में पकड़पाए फर्जी जमानतदारों में उज्जैन के तीन लोग शामिल

    Tue Apr 26 , 2022
    कई डायरियां और पन्ने जब्त, कोर्ट से मिली जानकारी के बाद की धरपकड़, अब तक 21 गिरफ्तार उज्जैन। क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में फर्जी जमानत देने वाले एक गिरोह का कुछ माह पहले भंडाफोड़ कर उससे 87 फर्जी डायरियां और एक हजार पन्ने जब्त किए थे। मामले में पुलिस तीन दर्जन लोगों को पकड़ चुकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved