• img-fluid

    UP: अंबेडकर जयंती पर मंडलों में ताकत दिखाएगी बसपा, मायावती भी होंगी शामिल?

  • April 13, 2022

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती (Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti) मंडलों पर मनाते हुए अपनी ताकत दिखाएगी। इस मौके पर झांकियां निकाल कर गोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी। लखनऊ मंडल की जयंती गोमती नगर स्थित डा. भीमराव अंबेडकर स्मारक में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) भी शामिल हो सकती हैं।


    बसपा कोरोना काल के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर अंबेडकर जयंती मनाने जा रही है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में इसे मनाया जाएगा। इस मौके पर जोनल प्रभारी अपने-अपने मंडलों में मुख्य अतिथि होंगे। जिलाध्यक्ष अपने जिले से लोगों को लेकर मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जाएंगे। बसपा इसके सहारे यह बताने की कोशिश करेगी कि आज भी उसकी ताकत कम नहीं हुई है। अनुसूचित जाति, जनजाति समाज के लोग बसपा के साथ पूरी मुस्तैदी से जुड़े हुए हैं।

    लखनऊ मंडल के कार्यक्रम के लिए अंबेडकर स्मारक में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां बाबा साहब के जीवन पर आधारित ऑडियो लोगों को सुनाए जाएंगे। यहां सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रम चलेगा। बसपा सुप्रीमो मायावती भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकती हैं, लेकिन इसकी अभी पार्टी कार्यालय की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।

    Share:

    खरगौन हिंसाः एक्शन में शिवराज सरकार, 95 उपद्रवी गिरफ्तार, 60 घरों पर चला बुलडोजर

    Wed Apr 13 , 2022
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) में हुए सांप्रदायिक दंगों (communal riots) के बाद शिवराज (Shivraj ) सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। अभी तक मामले में 240 एफआईआर दर्ज (240 FIR registered) की जा चुकी हैं। वहीं 95 लोगों को गिरफ्तार (95 people arrested) करने के साथ पत्थरबाजों के 60 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved