• img-fluid

    नवमी पर निरंजनी अखाड़े में हुआ कन्या पूजन

  • April 11, 2022

    • नगर पूजा का हुआ भंडारा
    • देर रात तक चला कार्यक्रम

    उज्जैन। चैत्र मास की नवमी के अवसर पर बडऩगर रोड स्थित निरंजनी अखाड़े में कल अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद रविन्द्रपुरी महाराज द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम रखा गया उसके बाद यहाँ अष्टमी पर हुई नगर पूजा का भंडारा आयोजित हुआ जिसमें साधु-संतों सहित बड़ी संख्य में लोग पहुँचे। पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज द्वारा महाअष्टमी पर की गई नगर पूजा के पश्चात नवमी पर निरंजनी अखाड़े में कन्या पूजन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की बालिकाओं के पैर पखार कर उनका पूजन किया गया।



    इसके पश्चात अखाड़ों के संत महंतों का भंडारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिव शंभू सन्यासी मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गिरी महाराज सहित सभी अखाड़ों के साधु संत मौजूद थे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के मीडिया प्रभारी गोविंद सोलंकी ने बताया कि शाम को भंडारे के साथ-साथ यहाँ सुंदर कांड पाठ का भी आयोजन किया गया था। दोपहर में यहाँ महायज्ञ भी संपन्न हुआ था।

    Share:

    धार्मिक उल्लास के साथ मना राम जन्मोत्सव

    Mon Apr 11 , 2022
    चंबल तट स्थित चामुंडा माता मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा-घरों में भी हुए कन्या पूजन के आयोजन नागदा। रविवार को राम नवमी पर शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन हुए। दोपहर में शहर के विभिन्न राम मंदिरों पर भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान का पूजन-अर्चन व आरती उतारी गई। पश्चात प्रसादी वितरण के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved