• img-fluid

    IPL 2022: पैट कमिंस ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, KL Rahul के रिकॉर्ड की बराबरी की

  • April 07, 2022


    नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स के पैट कमिंस ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। इस मामले में कमिंस ने केएल राहुल की बराबरी कर ली। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार (छह अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया।

    राहुल ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक जड़े थे। कमिंस ने 15 गेंद की पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने नाबाद 56 रन बनाए। इस दौरान कमिंस का स्ट्राइक रेट 373.33 का रहा। उन्होंने डैनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन बनाए।

    डैनियल सैम्स के एक ओवर में लगे 35 रन
    कमिंस जब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे उस समय कोलकाता को जीत के लिए 41 गेंदों पर 61 रन बनाने थे। उन्होंने 14वें ओवर में पांचवीं गेंद पर टाइमल मिल्स को छक्का लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर चौका लगा दिया। कमिंस ने 15वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्के और चौके लगाए।


    बुमराह के ओवर के बाद कोलकाता को पांच ओवर में जीत के लिए 35 रन बनाने थे। डैनियल सैम्स गेंदबाजी के लिए आए। पैट कमिंस ने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद पांचवीं गेंद सैम्स ने नो-बॉल फेंक दी। इस पर कुल तीन रन बने। सैम्स को पांचवीं गेंद फिर से करनी पड़ी। इस पर कमिंस ने चौका लगा दिया। आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाकर मैच जीत लिया।

    कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेट से हराया
    मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए। उसके लिए सूर्यकुमार यादव ने 52, तिलक वर्मा ने 38, डेवाल्ड ब्रेविस 29 और कीरोन पोलार्ड ने 22 रन बनाए। कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने दो विकेट लिए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए कमिंस ने नाबाद 56 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 50 रनों की नाबाद पारी खेली।

    Share:

    आरई-टू सड़क को मोड़ा, शिवनगर के चार सौ से अधिक मकानों पर संकट

    Thu Apr 7 , 2022
    मूसाखेड़ी पहुंचे पूर्व विधायक पटेल ने पहले की तरह रोड रखने की मांग की इंदौर।  आरई-टू सड़क (RE-to road) को लेकर कल मूसाखेड़ी (Musakhedi) से लगे शिवनगर (Shivnagar) के लोगों ने पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल (Satyanarayan Patel) से शिकायत की कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रोड के डायमीटर ( Diameter) में छेड़छाड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved