• img-fluid

    भारत बंद का आज दूसरा दिन, बैंक सहित इन सेवाओं पर दिख रहा है हड़ताल का असर

  • March 29, 2022

    नई दिल्ली। भारत बंद का आज दूसरा दिन है। भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ कई कर्मचारी संगठनों ने 28 मार्च और 29 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया था। पहले दिन परिवहन से लेकर बैंक तक सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित थी। इस हड़ताल को ध्यान में रखते हुए SBI की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि ग्राहकों को कोई दिक्कत ना हो इसलिए इसलिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

    हालांकि, इस दौरान सर्विसेज प्रभावित रह सकती हैं। वहीं, पंजाब नैशनल बैंक की तरफ से भी सर्विसेज प्रभावित रहने की आशंका जताई गई थी। ऐसे में अगर आप भी किसी जरूरी काम से बाहर निकल रहें तो यह जरूर चेक कर लें कि कहीं हड़ताल की वजह से बैंक सहित अन्य सेवाएं बंद तो नहीं है।

    आज कौन-कौन सी सेवाएं हैं प्रभावित
    कल की तरह आज भी दक्षिण भारत में भारत बंद का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। केरल के त्रिवेंद्रम दुकानें बंद हैं। वहीं, कर्नाटक के कलबुर्गी में सरकार के खिलाफ कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन चल रहा है। जबकि तमिलनाडु में सिर्फ 33% सरकारी बसों का ही संचालन किया जा रहा है। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


    कल कैसा था असर
    ट्रेड यूनियनों की दो दिन की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को बैंक कर्मचारियों के एक वर्ग के समर्थन की वजह से सोमवार को बैंकिंग सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं थी। हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों का एक वर्ग सोमवार को काम पर नहीं आया। हड़ताल के कारण सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी काम पर नहीं आए जिससे लेनदेन प्रभावित हुआ। इसके अलावा चेक समाशोधन और अन्य गतिविधियों पर भी असर पड़ा। हालांकि, नई पीढ़ी के निजी क्षेत्र के बैंकों और विदेशी बैंकों के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा।

    विभिन्न क्षेत्रों मिली रिपोर्टों के अनुसार, देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक का परिचालन भी इस दौरान सामान्य रहा। ज्यादातर एसबीआई कर्मचारी और अधिकारी उन यूनियनों से संबंधित नहीं हैं, जिन्होंने हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने दावा किया कि इस हड़ताल का असर पूर्वी भारत में ज्यादा देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तमाम शाखाएं बंद हैं। अन्य क्षेत्रों में बैंकों की शाखाओं में अधिकारियों की मौजूदगी होने के बावजूद कर्मचारियों के अनुपस्थित होने से कामकाज प्रभावित हुआ।

    Share:

    इन राशि के लिए बेहद शुभ रहेगा अप्रैल 2022, मां लक्ष्‍मी की कृपा से मिलेंगे कई लाभ

    Tue Mar 29 , 2022
    नई दिल्ली. ग्रह-नक्षत्रों (constellations) के लिहाज से अप्रैल का महीना खास होने वाला है। इस महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों का राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि (Pisces) तक वालों पर पड़ेगा। ग्रहों की स्थिति से कुछ राशि वालों को धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved