• img-fluid

    Birthday Special: मां की तरह सुपरस्टार बनना चाहती थीं जान्हवी कपूर, लेकिन श्रीदेवी का था कुछ और सपना

  • March 05, 2022


    डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जाह्नवी कपूर को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। आज जान्हवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमा चुकी हैं और अपने करियर को इससे भी ज्यादा बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर भी जाह्नवी की अच्छी फैन फॉलोइंग है, उनकी सादगी और बोल्डनेस दोनों ही फैंस को खूब पसंद आती है। तो चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

    मां की तरह बनना चाहती थीं जान्हवी कपूर- जाह्नवी कपूर निर्माता बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। श्रीदेवी उस समय की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक होने के साथ ही पहली फीमेल सुपरस्टार भी थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्में की, तो जाहिर तौर पर उनकी बेटी उन्हें ही देखकर बड़ी हुई थी। ऐसे में जान्हवी कपूर भी बचपन से अपनी मां श्री देवी की तरह सुपर स्टार बनना चाहती थीं।


    बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थीं श्रीदेवी- जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने कभी भी अपनी बेटी के सपने को लेकर नहीं रोका लेकिन श्री देवी यह नहीं चाहती थीं की उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में आए। श्री देवी चाहती थीं कि उनकी बेटी जाह्नवी पढ़ाई पर ध्यान दे और डॉक्टर बने।

    जान्हवी कपूर ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म धड़क से डेब्यू किया था लेकिन उस समय उनकी मां श्री देवी जीवित नहीं थीं। फिल्म की रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया था। अपनी मां के जाने के बाद जान्हवी बुरी तरह से टूट गईं थीं। हालांकि आज जान्हव कपूर बॉलीवुड में अच्छा नाम कमा रही हैं और कभी कभी उनमें अपनी मां श्री देवी की झलक भी देखने को मिलती है।

    Share:

    सलमान खान संग शादी की तस्वीरें वायरल होने पर आया सोनाक्षी का बयान, बोलीं- क्या आप इतने...

    Sat Mar 5 , 2022
    डेस्क। सलमान खान और सोनाक्षी की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है। तस्वीर में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी की मांग में सिंदूर भरा नजर आ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved