• img-fluid

    रेलवे का नया भवन 12 करोड़ की लागत का

  • February 26, 2022

    • इस भवन के शुरु होने से यात्रियों को सुविधाएँ मिलेंगी-मंत्री, सांसद करेंगे आज शुभारंभ
    • यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेगी-रेलवे स्टेशन परिसर में सुबह से हो रही तैयारियां

    उज्जैन। रेलवे ने 12 करोड़ की लागत से नए व्यवसायिक भवन का निर्माण कराया है। आज उसका जनप्रतिनिधियों द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। सुबह से स्टेशन पर कार्यक्रम की तैयारियाँ शुरु हो गई थी। नए भवन में 14 कमरों के अलावा तीन वेटिंग रूम और कांफ्रेंस हाल की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। रेलवे द्वारा निर्मित कराए गए नवीन व्यवसायिक भवन में ग्राउंड फ्लोर पर तीन वेटिंग हाल बनाए गए हैं जो वातानुकूलित हैं। तीन में से एक वेटिंग हाल महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है, जबकि दो कामन रहेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर ही फूड कोर्ट भी बनाया गया है। इसके अलावा यहाँ फस्र्ट फ्लोर पर 14 आवासीय कक्ष दिए गए हैं जिनमें 4 रूम सुईट हैं। सेकंड फ्लोर पर 15 बाय 11 वर्गमीटर का कांफ्रेंस हाल बनाया गया है। इसमें 80 अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक रखी जा सकती है।


    इसी फ्लोर पर रेलवे का ऑफिसर रेस्ट हाउस बनाया गया है जिसमें 9 कमरे बने हुए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर यात्रियों की अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इसके अलावा नवीन भवन के ठीक सामने परिसर में विशाल शिवलिंग स्थापित किया गया है और भवन के सामने की आकृति को महाकाल मंदिर के स्वरूप में बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि लगभग 3 माह पहले रेलवे का यह भवन बनकर तैयार हो गया था, परंतु जनप्रतिनिधियों की व्यस्तता के चलते इसका लोकार्पण नहीं हो पाया था। आज लोकार्पण कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया आदि को रेलवे के अधिकारियों ने आमंत्रित किया है। कार्यक्रम को लेकर परिसर में आज सुबह से ही तैयारियाँ शुरु हो गई थी।

    Share:

    20 दिन में 63 हजार से ज्यादा किसानों ने कराया गेहूँ बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन

    Sat Feb 26 , 2022
    25 मार्च से शुरु होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी 7 दिन का समय शेष उज्जैन। समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की तारीख शासन ने 25 मार्च निर्धारित की है। इससे पहले 5 फरवरी से किसानों का उपज बिक्री हेतु पंजीयन किया जा रहा है। 20 दिनों में 63 हजार से ज्यादा किसान पूरे जिले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved