• img-fluid

    केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी विकास की सौगात, उज्जैन में चलेगी एयर टैक्सी

  • February 25, 2022

    • अगले 5 साल में मप्र की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी, चंबल नदी में फ्लाइंग बोट चलाएंगे

    भोपाल/उज्जैन। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को मप्र को कई सौगातें दी। उन्होंने महाकाल की नगरी से लेकर चंबल अंचल तक के लिए विकास कार्यो की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की खुब तारिफ की। साथ मप्र में हुए विकास कार्यों को भी सराहा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को 11 सड़कों की सौगात दी। 534 किलोमीटर लंबी सड़कों का शिलान्यास उज्जैन में हुआ। सड़कें 6247 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में गडकरी ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले 5 साल में मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी। महाकाल की नगरी उज्जैन में एयर टैक्सी चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर तक श्रद्धालु एयर टैक्सी के जरिए मंदिर जा सकेंगे। उन्होंने चंबल नदी में फ्लाइंग बोट चलाने की भी बात कही। गडकरी ने कहा- मुख्यमंत्री जी ने हवा में बस चलने की बात कही, वो असंभव नहीं है। उत्तराखंड में 16, हिमाचल में 15 रोप-वे बना रहे हैं। उज्जैन में फ्लाईओवर की जगह लाइट रेल और एयरपोर्ट की तरह बस पोर्ट भी बना सकते हैं। आप मुझे प्रस्ताव भेजें। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2014 तक 5 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज बढ़कर 9 हजार किमी हो गए हैं। सभी 52 जिले नेशनल हाईवे से जुड़ चुके हैं। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग वीके सिंह (रिटायर्ड जनरल) ने महाकाल मंदिर में पूजा की। मंदिर के विस्तार के लिए 11 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। उज्जैन आने से पहले गडकरी का इंदौर एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने स्वागत किया।


    प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपए का एक्सप्रेस हाईवे
    दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि मध्यप्रदेश में हम 12 हजार करोड़ रुपए का एक्सप्रेस हाईवे बना रहे हैं। यह हाईवे उज्जैन से मिलने के बाद उज्जैन से मुंबई 8 घंटे में, उज्जैन से दिल्ली 6 घंटे में पहुंच सकेंगे। 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से मध्यप्रदेश में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे हाईवे बना रहे हैं। 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। इसका काफी हिस्सा मध्यप्रदेश में है।

    प्रदेश के सभी 52 जिले नेशनल हाईवे से जुड़े
    केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2014 तक 5 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज बढ़कर 9 हजार किमी हो गए हैं। सभी 52 जिले नेशनल हाईवे से जुड़ चुके हैं। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग वीके सिंह (रिटायर्ड जनरल) ने महाकाल मंदिर में पूजा की। मंदिर के विस्तार के लिए 11 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। उज्जैन आने से पहले गडकरी का इंदौर एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने स्वागत किया।

    महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। वह खुद 11 दीप जलाने आएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सुमित्रा महाजन, सांसद अनिल फिरौजिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल मंदिर के परिसर का विस्तार हो रहा है। साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत से महाकाल मंदिर का विस्तार कर उसको अद्भुत स्वरूप दिया जाएगा। महाकाल की नगरी अवंतिका अद्भुत नगरी है। उनकी कृपा यहां बरसती है। इस बार उज्जैन ने तय किया है कि महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उज्जैन वालों ने संकल्प भर दिए हैं। मैंने भी दीप जलाने के लिए संकल्प भर दिया है। मैं भी आऊंगा। मैं गडकरी जी से बाबा महाकाल की नगरी को मास रैपिड ट्रांसपोर्ट से जोडऩे का अनुरोध करता हूं। हवा में केबल कार, बस के माध्यम से रेलवे स्टेशन से सीधे महाकाल मंदिर तक लोग पहुंच सकें। हमने अमरकंटक से अलीराजपुर तक नर्मदा एक्सप्रेस-वे बनाने का प्रोजेक्ट बनाया है। सड़क के दोनों ओर इंडस्ट्रियल क्लस्टर डेवलप करेंगे, टाउनशिप बसाएंगे। यह मध्यप्रदेश के ग्रोथ का इंजन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गडकरी के आने से पहले उज्जैन आ गए थे। उन्होंने यहां त्रिवेणी संग्रहालय में घर-घर दीपोत्सव का प्रजेंटेशन देखा। इस साल महाशिवरात्रि पर उज्जैन को 21 लाख दीपों से सजाया जाएगा। सीएम ने कहा कि निश्चित रूप से दीपोत्सव पर भगवान महाकालेश्वर की नगरी की अद्भुत छटा होगी।

    Share:

    अब समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में बिचौलियों के पर कतरने की तैयारी

    Fri Feb 25 , 2022
    वास्तविक किसान जितने रकबा में किए हैं खेती, उसी के अनुपात में होगी उपज की बिक्री समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में बिचौलियों को अलग करने लागू होगा दतिया मॉडल भोपाल। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन चल रहा है। इस बार प्रशासन की कोशिश है कि वास्तविक किसान ने जितने रकबा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved