• img-fluid

    डायलिसिस सेवा में नागदा अस्पताल प्रथम स्थान पर

  • February 24, 2022

    • मशीन ऑपरेटर श्रीराम बोड़ाना का किया स्वागत

    नागदा। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सिविल हॉस्पीटलों में शासन द्वारा डायलिसिस केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है जिसमें गरीब व जरूरतमंद पीडि़तों को डायलिसिस करवाने की सुविधा दी जा रही है। इस सुविधा को पूरे प्रदेश के अस्पतालों में पहला स्थान मिला है। राज्य शासन द्वारा हास्पीटलो में संचालित डायलिसिस मशीन के प्रदर्शन के आधार पर स्पर्धा का आयोजन एपेक्स किडनी केअर प्रायवेट लिमिटेड संस्था के द्वारा किया गया जिसके अन्तर्गत सिविल हास्पीटल नागदा को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत द्वारा नागदा सिविल हॉस्पिटल के डायलिसिस मशीन ऑपरेटर श्री राम बोड़ाना का स्वागत पुष्पहार पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया एवं मिठाई वितरीत की गई। उक्त संस्था द्वारा पुरे प्रदेश में स्थित 54 डायलिसिस केन्द्रो पर उनके रखरखाव एवं प्रदर्शन के आधार पर स्पर्धा कर आकलन किया गया। शेखावत ने बताया कि सिविल हास्पीटल नागदा में डायलिसिस केन्द्र की शुरूआत 14 अप्रेल 2017 को की गई थी। पूरे मध्यप्रदेश में ऐसा पहला शहर है जो तहसील मुख्यालय होते हुए यहां पर डायलिसिस मशीन चालू हुई।


    लैंक्सेस उद्योग के सीएसआर फण्ड के माध्यम से नागदा हास्पीटल में डायलिसिस मशीन की स्थापना की गई। इसके संचालन के लिये दानदाताओं का सहयोग लिया गया जिसके परिणामस्वरूप अभी तक 2200 जरूरतमंदो को इसका लाभ मिला और डायलिसिस करवाने में आसानी हुई। शेखावत ने बताया कि दूसरी डायलिसिस मशीन भी वर्ष 2018 में प्राप्त हो गई थी लगभग 2 वर्ष तक यह पैक डब्बे में पड़ी रही जिसे कांग्रेस के विधायक भी चालू नहीं करा पाए। जब म.प्र. में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनने के बाद इस दूसरी मशीन को चालू करा कर जनता के सपनो को पूरा किया। दोनो मशीन चालू होने के बाद खर्च बढ़ गया। मुख्यमंत्री जी के सहयोग से मशीनों के संचालन की जिम्मेदारी एपेक्स किडनी केअर प्रायवेट लिमिटेड संस्था को दी गयी । बड़ा ही हर्ष का विषय है कि प्रदेश में स्थित 54 शासकीय हास्पीटलो में संचालित डायलिसिस मशीन के रखरखाव एवं संचालन के आधार पर सिविल हास्पीटल नागदा को प्रथम स्थान प्रदान किया गया।स्वागत के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक मालवीय, पूर्व पार्षद हरीश अग्रवाल, साहिल शर्मा, ओ पी गेहलोत, अमित पंडित, गोलू यादव, मुकेश बिलवाडा गिरी, बंटू बोडाना, मनोहर बोडाना, करण बिलवाडा, चैनसिंह परमार, तेजूलाल बोडाना सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share:

    स्कूली बच्चों के वैक्सीनेशन में उज्जैन अव्वल-तराना फिसड्डी

    Thu Feb 24 , 2022
    1 लाख 22 हजार 481 बच्चों को लगना थे डोज-732 बच्चे रह गए पूरे जिले में बाकी उज्जैन। 15 से 18 वर्ष तक के स्कूली बच्चों का वैक्सीनेशन जनवरी माह में शुरु हो गया था। जिले के 1 लाख 22 हजार से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए उज्जैन शहर सहित 7 ब्लॉक बनाए गए थे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved