• img-fluid

    1200 करोड़ के स्टाम्प नष्ट होंगे इंदौर में

  • February 08, 2022

    वर्ष 2015 में ऑनलाइन रजिस्ट्री होने से कोषालय के स्ट्रांग रूम में रखे हैं स्टाम्प
    इंदौर संतोष मिश्र।   इंदौर (Indore) में लगभग 1200 करोड़ रुपए के अप्रचलित स्टाम्प (Obsolete Stamp) के विनष्टीकरण (Destruction) की कार्रवाई की जा सकती है। वर्ष 2015 से ऑनलाइन रजिस्ट्री (Online Registry) होने के कारण सभी स्टाम्प जिला कोषालय (Stamp District Treasury) के स्ट्रांग रूम में रखे हैं। शासन द्वारा कोषालय अधिकारियों से अप्रचलित स्टाम्प का लेखा-जोखा मंगाया गया है। जिला कोषालय अधिकारी (District Treasury Officer) द्वारा स्ट्रांग रूम (Strong Room) में रखे स्टाम्प की जानकारी कल भेज दी गई है, जिसमें 500 से लेकर 25 हजार रुपए तक के कुल 1103 करोड़ 89 लाख 68 हजार रुपए के स्टाम्प हैं।


    सबसे ज्यादा पांच-पांच हजार के 379 करोड़ के तो, दस-दस हजार के 356 करोड़ के स्टाम्प होंगे नष्ट
    जिला कोषालय अधिकारियों (District Treasury Officer)  द्वारा शासन को जो जानकारी भेजी गई है, उसमें सबसे ज्यादा 5 हजार और 10 हजार रुपए के ही 735 करोड़ 63 लाख के स्टाम्प हंै। इसी तरह 2 हजार रुपए के 87 हजार 100, यानी 174 करोड़ 20 लाख के स्टाम्प हैं। इसी प्रकार 500 रुपए के 9 लाख 58 हजार 932, यानी 47 करोड़ 94 लाख 66 हजार एवं 1000 के 9 लाख 22 हजार 167 स्टाम्प, यानी 92 करोड़ 21 लाख 67 हजार के स्टाम्प हैं। वहीं 5 हजार के 7 लाख 58 हजार 775, यानी 979 करोड़ 38 लाख 75 हजार के स्टाम्प हैं। इसके अलावा दस-दस हजार के 3 लाख 56 हजार 247, यानी 356 करोड़ 24 लाख 70 हजार रुपए के स्टाम्प रखे हैं। इसी प्रकार 15 हजार के 33 हजार 825, यानी 50 करोड़ 73 लाख 75 हजार के स्टाम्प तथा 20 हजार के 87 हजार 102, यानी 174 करोड़ 20 लाख 40 हजार रुपए के स्टाम्प हैं। वहीं 25 हजार के 1263, यानी 3 करोड़ 15 लाख 75 हजार रुपए के स्टाम्प हैं।


    पूरे प्रदेश के कोषालयों में अरबों के अप्रचलित स्टाम्प
    सूत्रों के अनुसार पूरे मध्यप्रदेश के कोषालय डिपो में अरबों रुपए के अप्रचलित स्टाम्प रखे हैं। इनमें प्रमुख रूप से ग्वालियर (Gwalior), जबलपुर (Jabalpur), रीवा, उज्जैन और भोपाल सहित चार और शहरों के कोषालय डिपो हैं। इन डिपो में भी 500,1000, 2000, 5000, 10000, 20000 से लेकर 25000 रुपए तक के अरबों रुपए के अप्रचलित स्टाम्प रखे हैं। वर्ष 2015 में ऑनलाइन रजिस्ट्री (Online Registry) शुरू हो गई और तब से इन स्टाम्प की खपत बंद हो गई है।

    Share:

    हर राज्य से निकला कोरोना लहर का पीक, तीन वैक्सीन को मिलाकर देश में पहली बार होगा अध्ययन

    Tue Feb 8 , 2022
    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा, देश के हर राज्य से कोरोना की तीसरी लहर का पीक निकल गया है। केरल समेत हर राज्य में सक्रिय मरीजों में लगातार कमी आ रही है। एक महीने तक रोजाना एक-एक लाख से अधिक संक्रमित मरीज मिलने के बाद अब इनकी संख्या में गिरावट आई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved