• img-fluid

    न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी ने की भारत की तारीफ, कहा- इसके गणराज्य बनने के बाद दुनिया हुई बेहतर

  • January 28, 2022


    न्यूयॉर्क। भारत ने बुधवार को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाया,इस दिन भारत में संविधान लागू हुआ था। इस मौके पर न्यूयॉर्क की पहली महिला गवर्नर कैथी होचुल ने भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 1950 के बाद भारत के एक समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और बहुलवादी गणराज्य बनने के बाद दुनिया और बेहतर हो गई। न्यूयॉर्क में लगभग 400,000 भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि राज्य को भारतीय-अमेरिकियों का घर होने पर गर्व है, जिनका राज्य में योगदान देना जारी है।

    होचुल एक वीडियो में भारत के 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कह रही हैं कि 26 जनवरी, 1950 को दुनिया और हो बेहतर गई क्योंकि भारत ने इस दिन अपना संविधान अपनाया और यह आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता लेने के तीन साल बाद एक समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और बहुलवादी गणराज्य बन गया।


    आगे गवर्नर होचुल ने कहा कि यह न केवल उस दिन की ऐतिहासिक उपलब्धि को दिखाने का समय है, बल्कि उन योगदानों को सामने लाने का समय है जो भारतीय समुदाय ने दुनिया भर में हर दिन किया है। आगे कहा कि आज, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह अपने मूल्यों पर बना है जो स्वतंत्रता, समावेशिता, समानता और समृद्धि के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए आदर्श हैं और हमें मिलकर पालन करना चाहिए।

    न्यूयॉर्क सीनेट में एक प्रस्ताव हुआ है पास
    न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने होचुल को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास को न्यूयॉर्क राज्य में 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने के लिए न्यूयॉर्क सीनेट द्वारा पारित एक विधायी प्रस्ताव प्राप्त हुआ। न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने 73वें गणतंत्र दिवस को विशेष समारोहों में शामिल किया और मनाया।

    Share:

    इस क्रिकेटर ने लगाया पुलिस अधिकारी पर पंच मारने का आरोप

    Fri Jan 28 , 2022
    नई दिल्‍ली। क्रिकेट मैच (cricket match) के दौरान खिलाड़ियों का चोटिल होना कोई नई बात नहीं है, चोट लगती रहती है, लेकिन अगर मैच के दौरान किसी से लड़ाई या हाथापाई (mayhem) हो जाए तो इस बात का मलाल जिदंगीभर रहता है कि उस दौरान उसे व्‍यक्ति ने हमारे साथ दुर्व्‍यहार किया था। ऐसी ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved