• img-fluid

    निर्माणधीन मकान की छत ढही, मकान मालिक मौत

  • January 20, 2022

    ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र (Janakganj police station area) स्थित अयोध्यानगरी गोल पहाडिय़ा (Ayodhyanagari Gol Pahadia) निवासी वीरेन्द्र (45) पुत्र बाबूलाल राठौर का इन दिनों मकान बन रहा है। गुरुवार की दोपहर बारह बजे के करीब वीरेन्द्र मकान की चौथी मंजिल पर खड़े थे तभी अचानक उनके ऊपर अभी हाल ही में बनी छत और दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल वीरेन्द्र को किसी तरह बाहर निकाला और चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें देखकर मृत घोषित कर दिया।

    जनकगंज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पप्पू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरेन्द्र की मौत दीवार की चपेट में आने से हुई है। मुंह और नाक में गंभीर चोट लग गई थीं। मृतक का बेटा विदेश में रहता है। बेटे के बाहर होने पर उसे पिता की मौत की सूचना दी गई। बेटे के शुक्रवार को शहर में आने पर उसका अत: परीक्षण् किया जाएगा। पुलिस ने शव को फिलहाल विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना से थोड़ी देर पहले ही मकान की सेंटिंग को खोला गया था। छत ढहने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

    Share:

    नियमों का पालन कर सामूहिकता दिखाते हुए करें तीसरी लहर का मुकाबला

    Fri Jan 21 , 2022
    – ललित गर्ग कोरोना की तीसरी लहर एक बार फिर बड़े संकट का इशारा कर रही है। अमेरिका से भारत तक एवं दुनिया के अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता में डालने लगे हैं, क्योंकि कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर में जन-तबाही देखी है। पिछले सप्ताह से भारत में कोरोना संकट तेजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved