• img-fluid

    मंत्रालय, सतपुडा और विंध्याचल भवन में खुलेंगे दीदी कैफे

  • January 11, 2022

    • महिला स्वयं सहायता समूह करेंगे संचालन

    भोपाल। प्रदेश सरकार के सबसे बड़े सरकारी कार्यालय मंत्रालय, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में जल्द ही दीदी कैफे खुलेंगे। खासबात यह है कि इनका संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित किए जाएंगे। कैफे खोलने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महिला समूहों की मदद करेगा। संभवत: अगले एक महीने के भीतर सरकारी कार्यालयों में दीदी कैफों का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों को इसके निर्देश दिए गए हैं। अभी मंत्रालय में इंडियन कैफे हाउस द्वारा कैफे का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही मंत्रालय की दोनों नई एवं पुरानी बिल्डिंगों में दीदी कैफे का संचालन भी शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि मंत्रालय में दीदी कैफै का शुभारंभ खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। जिसमें स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।

    Share:

    किसानों के बीच जाएंगे सीएम शिवराज कहीं भी उतर सकता है उडऩखटौला

    Tue Jan 11 , 2022
    आपदा प्रभावित जिलों में फसल नुकसान का लेंगे जायजा भोपाल। प्रदेश में अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने नुकसान का आंकलन के लिए किसानों के खेतों तक सरकारी अमला दौड़ा दिया है। उन्होंने सात दिन के भीतर कलेक्टरों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved