• img-fluid

    बिहार: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

  • December 30, 2021

    नालंदा। नालंदा के हिलता में बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मार दी। नाजुक हालत में उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। यह घटना गुरुवार सुबह घटित हुई। हिलसा शहर के वरुण कल चौराहा के समीप दारू डिपो के पास भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय सागर को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे हिलसा बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

    Share:

    बड़ा खुलासा: एक माह पहले ही रची थी PM की कानपुर रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश

    Thu Dec 30 , 2021
    कानपुर। सपा नेताओं ने हिंसा भड़काने की साजिश करीब एक महीने पहले रची थी। इसके पहले वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी इसी तरह से घटना को अंजाम देकर बवाल कराने के फिराक में थे लेकिन तब वह नाकाम रहे थे। इस बार साजिशन नाटकीय घटनाक्रम तो कर लिया लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved