• img-fluid

    महिला आईपीएस अफसर का खो गया कीमती पेन, ढूंढ़ने में लगा दी पुलिस

  • November 16, 2021

    कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में पुलिस भर्ती करवाने आई हिमाचल प्रदेश पुलिस की एक महिला आईपीएस अधिकारी का महंगा पेन गुम हो गया। इसे ढूंढ़ने के लिए पुलिस के जवान लगा दिए गए। हालांकि, पेन का पता नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस अधिकारी का गुम हुआ पेन चर्चा का विषय बन गया है।

    गुम हुए पेन की कीमत हजारों में बताई जा रही है। पेन तलाशने में जुटे पुलिस कर्मचारियों ने ढालपुर में कई दुकानों में जाकर पूछताछ की। यहां तक कि दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया।


    बताया जा रहा है कि बतौर कमांडेंट महिला आईपीएस अधिकारी पिछले कुछ दिनों से कुल्लू में चल रही पुलिस भर्ती की ड्यूटी में आई हैं। रविवार शाम को वह ढालपुर स्थित अस्पताल के आसपास की दुकानों में कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए आई थीं। इस दौरान उनका कीमती पेन कहीं खो गया।

    हालांकि, पेन को उन्होंने ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिल पाया। ऐसे में सोमवार दोपहर के समय पुलिस के कर्मचारी दुकानों में पहुंचे और पेन के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे जानकारी नहीं है। 

    Share:

    कल से मालवा मिल क्षेत्र में कब्जे हटाने का अभियान

    Tue Nov 16 , 2021
    इंदौर। मालवा मिल चौराहे (malwa mill Square) से लेकर मिल क्षेत्र की कई सडक़ों पर लोगों द्वारा किए गए कब्जे हटाने की कार्रवाई निगम की टीमें कल से शुरू करेंगी। एक माह पहले नगर निगम (municipal corporation) ने मालवा मिल चौराहे (malwa mill Square) के लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने की प्लानिंग तैयार की थी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved