• img-fluid

    UP Elections: अखिलेश यादव का बड़ा एलान, सपा गठबंधन करके लड़ेगी चुनाव, इन दलों से मिलाएंगे हाथ

  • November 11, 2021

    मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन के मंच से पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एलान किया है कि विधानसभा चुनाव में कई दलों के साथ गठबंधन होगा। कुछ दलों से बात हो चुकी है और कुछ दलों से बात चल रही है।

    मंच से उन्होंने का कि अभी तो बहुत सारे गठबंधन होने हैं। सपा का गठबंधन होने जा रहा है। कई दलों को साथ लिया है, बहुत जल्द आने वाले समय में अन्य दलों के साथ भी गठबंधन होगा। लगातार सपा लोगों को जोड़ रही हैं। सपा अध्यक्ष के एलान के साथ ही कई अटकलों को विराम लग गया है।


    रालोद के साथ सपा का गठबंधन तय माना जा रहा है। मंच से कहा गया कि कई क्षेत्रीय दलों को मिलाकर एक मजबूत गठबंधन के साथ चुनाव के मैदान में उतरा जाएगा। गठबंधन बेरोजगारी, महंगाई के नाम पर चुनाव लड़ेगा।

    गठबंधन से टिकटार्थियों की बढ़ेंगी धड़कनें
    पूर्व सीएम ने गठबंधन का निर्णायक एलान कर दिया है। ऐसे में सपा से विभिन्न सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहे टिकटार्थियों की धड़कनें भी बढ़नी शुरू हो गई हैं। यही हाल गठबंधन के साथियों का भी होगा।

    Share:

    भारत ने बताया चीन द्वारा LAC पर बसाए गए गांव को अवैध कब्जा

    Thu Nov 11 , 2021
    नई दिल्ली। चीन (China) द्वारा विवादित क्षेत्र (disputed area) में एक बड़े गांव के निर्माण पर अमेरिकी रिपोर्ट (american report) पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया (official response)  में, भारत (India) ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने क्षेत्र पर इस तरह के “अवैध कब्जे” (illegal possession) को कभी स्वीकार नहीं किया है और देश की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved