• img-fluid

    देश में पिछले 24 घंटे में 11466 नए केस, सक्रिय मामलों की संख्या 264 दिन में सबसे कम 

  • November 10, 2021

    नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11466 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,39,683 है, जो पिछले 264 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 460 लोगों की मौत हो गई है। 11466 नए मामलों में से केरल से ही 6409 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 47 लोगों की मौत हो गई।

    महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 115 नए मामले
    महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 115 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिलों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,67,002 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि दो और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। इसके बाद जिले में मृतकों संख्या बढ़कर 11,547 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,250 हो गई और मृतकों की संख्या 3,289 है।

    पिछले आंकड़े
    देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

    Share:

    आनंद महिंद्रा बोले-मैं पद्म पुरस्कार के लायक नहीं, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

    Wed Nov 10 , 2021
    नई दिल्ली। उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Industrialist Anand Mahindra) को सोमवार को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान और काम के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित(Awarded with Padma Bhushan Award) किया गया। लेकिन आनंद महिंद्रा(Anand Mahindra) मानते हैं कि वो इस पुरस्कार के योग्य नहीं हैं। प्रतिष्ठित […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved