• img-fluid

    आवारा श्वानों की संख्या हजारों में, लोग परेशान

  • October 25, 2021

    • तीन साल से चल रहा है अभियान फिर भी शहर में भरमार है

    उज्जैन। नगर निगम ने लंबे समय बाद फिर से श्वानों की नसबंदी शुरु कर दी है। पिछले साल कोरोना के कारण यह अभियान रूक सा गया था। इसके पूर्व निगम ने 7 हजार श्वानों की नसबंदी कराई थी। इसके बावजूद शहर में आवारा श्वानों की तादाद कम नहीं हुई है। नगर निगम ने एक बार फिर शहर से आवारा श्वानों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराने का अभियान शुरु कर दिया है। उमरिया की संस्था द केयर ऑफ एनिमल द्वारा 2017 से यह नसबंदी की जा रही है। दावा किया जाता है कि तब से प्रतिवर्ष यह संस्था 5 से 7 हजार श्वानों की नसबंदी कर रही है।



    इसके विपरित अभी भी शहर में आवारा श्वानों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। शहर के सघन आबादी वाले क्षेत्र हो या फिर दूरदराज की नई कॉलोनियां कोई भी आवारा श्वानों से अछूता नहीं रहा है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर इंदौर रोड, देवास रोड, आगर रोड की सड़कों पर भी रात में श्वानों के झुंड वाहन चालकों के पीछे दौड़ते देखे जा सकते हैं। इधर हाल ही में नगर निगम ने पिछले 5 दिनों में 90 आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी की है। इधर जिला अस्पताल में अभी भी आवारा श्वानों का शिकार हुए लोग रेबिज के इंजेक्शन लगवाने पहुँच रहे हैं। सुबह से शाम तक 20 से 30 लोग रोज श्वान का शिकार होने के बाद उपचार के लिए आ रहे हैं।

    Share:

    मारू के प्रयासों से बौद्धिक दिव्यांग विजय को मिलेगा परिवार का साथ

    Mon Oct 25 , 2021
    नागदा। तीन वर्षों पूर्व अपने परिवार से अलग हुए एक बौद्धिक दिव्यांग संस्था स्नेह के संस्थापक पंकज मारू के प्रयासों से अपने परिवार से मिल पाएगा। मामले के संदर्भ मे पंकज मारू ने बताया कि शनिवार की रात को वह अपनी वोकल कार्ड की एंडोस्कोपी करा कर नागदा लौट रहे थे। वोकल कार्ड में सूजन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved