• img-fluid

    15 अक्टूबर को है दशहरा, इस दिन करें ये काम, मां लक्ष्‍मी की होगी आसीम कृपा

  • October 12, 2021

    दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत पर सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। दशहरा, हिंदूओं का प्रमुख त्यौहार है। हर वर्ष यह पर्व आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। पूरे देश में यह परंपरा है कि विजयादशी के दिन रावण के पुतले को फूंका जाता है। हिंदू धर्म में दशहरा या विजया दशमी त्योहार का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा (Dussehra) मनाया जाता है। इस साल दशहरा 15 अक्टूबर को है। मान्यता है कि दशमी तिथि के दिन ही मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। विजया दशमी तिथि को शास्त्रों में सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन विजय मुहूर्त में शुरु किया गया कोई भी कार्य लाभकारी (beneficial) होता है। दशहरा के दिन कुछ विशेष उपायों का भी महत्व है। जानिए इस दिन किन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है-

    1. दशहरा के दिन शस्त्र पूजन किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से शत्रु पर विजय सुनिश्चित होती है।

    2. विजया दशमी (Vijaya Dashami) के दिन घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रोली, कुमकुम या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल की आकृति बनानी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

     

    3. दशहरा के दिन शमी के पेड़ के पूजन का विशेष महत्व (special importance) होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजन में शमी के पत्ते अर्पित करने से आर्थिक लाभ होता है।

    4. मान्यता है कि दशहरा के दिन पूजा (worship) घर में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से बुरी शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है।

    5. दशहरा के दिन नीलकंठ का दर्शन करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है।

    6.दशहरा के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से सफलता के मार्ग खुल जाते हैं।



    7. मान्यता है कि दशहरा के दिन घर की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए रावण दहन की राख को सरसों के तेल में मिलाकर घर की हर दिशा में छिड़कना चाहिए।

    8. दशहरा के दिन पान खाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखद होता है।

    नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

    Share:

    Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan की अब पैरवी करेगा ये वकील, Salman Khan से है खास कनेक्शन

    Tue Oct 12 , 2021
    नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद स्पेशल NDPS कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई 13 अक्टूबर तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved