• img-fluid

    आगामी त्यौहार को लेकर हुई Control Room पर शांति समित की बैठक

  • October 11, 2021

    • बहुत सालों से समिति का नवीनीकरण नहीं हुआ है-कई तरह की चर्चा हुई

    उज्जैन। शांति समिति की बैठक कंट्रोल रूम पर हुई तथा सदस्यों में चर्चा रही कि सदस्यों का नवीनीकरण होना चाहिए। कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में शान्ति समिति की बैठक कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता, एएसपी अमरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण और शान्ति समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में कहा कि आने वाले दिनों में दशहरा तथा ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाना है और वर्तमान में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है।


    इन सभी पर्वों को कोविड गाईड लाइन को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा। कलेक्टर ने लोगों से अपील की कि सभी पर्वों को शान्ति और सौहार्द्रपूर्वक मनाया जाये। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों पर कलेक्टर ने कहा कि सभी सुझावों पर सार्थक कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी। सभी सुझावों को संज्ञान में लिया जाकर कार्य किया जायेगा। सीवर लाइन के बारे में कलेक्टर ने कहा कि अगली बारिश के पहले सीवर लाइन प्रोजेक्ट को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। आवारा श्वान के विरूद्ध कार्यवाही पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर अलग से बैठक आयोजित की जाएगी। प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु पाइंट निर्धारित किये जायेंगे। बैठक में एसपी ने कहा कि आगामी पर्वों में कोविड गाईड लाइन के पालन के लिये सभी सम्प्रदायों के साथ समान व्यवहार प्रशासन द्वारा किया जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारी जायेगी। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये डोर टू डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सदस्यों द्वारा दिये गये अन्य सुझावों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

    शहर के देवी मंदिर गुलजार, भारी भीड़

    Mon Oct 11 , 2021
    उज्जैन। नवरात्रि पर्व के दौरान पहले दिन से ही नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में भीड़ सुबह से देर शाम तक आ रही है। लोग मंदिरों में प्रात: आरती से लेकर सांध्य आरती तक दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। चामुण्डा माता मंदिर, हरसिद्धि सहित सभी देवी मंदिरों में आराधक बड़ी संख्या में पहुँच रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved