• img-fluid

    बापू के जन्मदिन पर आज सुबह से शहर में कई कार्यक्रम

  • October 02, 2021

    • स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है आज का दिन-खादी वस्त्रों पर भी विशेष छूट-गाँधी बालोद्यान स्थित प्रतिमा पर एवं लाल बहादुर शास्त्री की माल्यार्पण

    उज्जैन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज दो अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी प्रकार नगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जा रही है। बृहस्पति भवन पर स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया है। महात्मा गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर में आज सुबह से कई आयोजन हो रहे हैं। शहर कांगे्रस और सेवादल द्वारा आज सुबह शहीद पार्क से प्रभातफेरी निकाली गई जो टॉवर चौक होते हुए चामुण्डा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा होते हुए दौलतगंज, फव्वारा चौक होकर कंठाल पहुँची। यहाँ से प्रभातफेरी क्षीरसागर स्थित गाँधी बालोद्यान पर जाकर समाप्त हुई। प्रभातफेरी में शामिल सभी कांगे्रस नेताओं ने उद्यान में स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके देश को दिए गए योगदान को याद किया गया।


    इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, सेवादल के नेता अरूण रोचवानी, कांग्रेस नेता अशोक सारवान, मुकेश भाटी, मुजीब सुपारी, कैलाश बिसेन, अनंतनारायण मीणा, अजीतसिंह ठाकुर, माया त्रिवेदी, अंजू जाटवा आदि तथा जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह सुबह साढ़े 9 बजे फ्रीगंज स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री उद्यान में भी शास्त्रीजी की जन्म जयंती पर आज कई संस्थाओं के लोगों ने जाकर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। स्वर्णिम भारत मंच की ओर से भी यहाँ शास्त्रीजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

    आज खादी वस्त्रों पर विशेष छूट
    खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम द्वारा आज गाँधी जयंती के अवसर पर खादी वस्त्रों के बिक्री अभियान के अन्तर्गत फ्रीगंज स्थित अवन्तिका प्लाजा शॉप पर खादी ग्रामोद्योग द्वारा तैयार किये गये खादी वस्त्रों पर 20 प्रतिशत एवं विंध्या वैली उत्पाद (मसाले, सरसों का तेल कच्च घानी, शैम्पू, अचार, पापड़, आंवला मुरब्बा, अगरबत्ती आदि) पर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जा रहा है। इसका शुभारम्भ जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे और विशेष अतिथि श्रीमती राजश्री जोशी द्वारा किया गया।

    गांधी जयन्ती पर ग्राम सभाओं का आयोजन
    आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ गाँधी जयन्ती के अवसर पर ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिये हैं। इसके अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ग्राम सभा के लिये नोडल अधिकारी रहेंगे तथा सीईओ जनपद पंचायत ग्राम सभा के लिये सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। ग्राम सभा में ग्राम पटवारी अनिवार्यत: उपस्थित रहकर ग्राम सभा की कार्यवाही पूर्ण करेंगे। ग्राम पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सहायक के साथ समस्त मैदानी अमला ग्राम सभा के लिये अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहेगा। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को ग्राम सभा के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। गांधी जयंती पर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा आज सुबह 7 बजे साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन महानंदानगर स्थित सायकल ट्रेक पर किया गया। शाम को भी यहाँ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन 5 से 7 बजे तक होगा। सिंहस्थ मेला कार्यालय पर भी आज गाँधी जयंती पर स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अंतर्गत ओडीएफ प्लस ग्राम के पंचायत स्तरीय अमले को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि उज्जैन में स्वच्छता का स्तर अच्छा है और इस पखवाड़े सफाई का विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान मंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।

    Share:

    96 साल की महिला पर है 11 हजार लोगों की हत्‍या का आरोप, अब किया ऐसा काम

    Sat Oct 2 , 2021
    डेस्क: 96 साल की उम्र तक जीना ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, उस पर व्‍यक्ति इतनी उम्र में भी चलने-फिरने में सक्षम हो तो इसे सोने पर सुहागा कहा जा सकता है. लेकिन उत्तरी जर्मनी (North Germany) में 96 साल की एक महिला (Woman) ने ऐसा काम किया है जिस पर यकीन करना मुश्किल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved