• img-fluid

    दूसरी पत्नी की बेटी के साथ एक साल से कर रहा था दुष्कर्म

  • September 27, 2021

    • पीडि़ता ने कल अपनी माँ को आपबीती सुनाई जिस पर थाने में प्रकरण दर्ज कराया

    उज्जैन। पानदरीबा निवासी एक व्यक्ति ने हरसिद्धि मंदिर के समीप रहने वाली एक अन्य महिला से दूसरा विवाह कर रखा है और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। कल लड़की ने पूरी घटना अपनी माँ को सुनाई जिस पर महिला थाने पहुंचकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। एएसपी अमरेन्द्रसिंह ने बताया कि हरसिद्धि मंदिर के समीप रहने वाली महिला और उसकी नाबालिग बेटी ने कल थाने पहुुँचकर पानदरीबा निवासी विष्णु मेड़े के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। महिला ने बताया कि विष्णु मेड़े पानदरीबा का रहने वाला है तथा विवाहित है। उसने हरसिद्धि मंदिर के समीप रहने वाली महिला से दूसरा विवाह कर लिया। उक्त महिला का एक बेटा और बेटी है।


    आरोपी विष्णु मेड़े की नजर अपनी दूसरी पत्नी की बेटी पर कई दिनों से थी और गत 18 अगस्त को वह उसे अपने साथ बरगला हरसिद्धि क्षेत्र में सूने स्थान पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया तथा इस बारे में किसी को नहीं बताने के लिए धमकाया। लड़की ने भय से किसी को कुछ नहीं बताया और तभी से आरोपी लगातार एक साल से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पिछले माह 8 अगस्त को भी आरोपी उसे अकेला पाकर घर से ले गया और कुकृत्य किया तथा यह बात किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। तंग आकर गत दिवस पीडि़ता ने पूरी घटना अपनी माँ को सुनाई जिस पर वह उसे महिला थाने लेकर पहुँची तथा अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। आरोपी के खिलाफ धारा 376 में प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share:

    महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन पर 100 का टिकट रखने का विरोध तेज हुआ

    Mon Sep 27 , 2021
    सांसद ने कहा, प्रोटोकॉल शुल्क का मुद्दा आपदा प्रबंधन की बैठक में उठाएंगे उज्जैन। महाकाल मंदिर में 100 रुपए का प्रोटोकॉल शुल्क प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है तथा आम जनता के बाद अब सभी इसके विरोध में आ गए हैं। इस शुल्क को हटाने की मांग की जा रही है। महाकालेश्वर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved