• img-fluid

    22 जुलाई से रोजाना संसद मार्च करेगा farmers का जत्था

  • July 19, 2021

    संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में होगा

    गाजियाबाद। मानसून सत्र (monsoon session) के दौरान रोजाना किसानों का एक जत्था संसद मार्च (Every day a batch of farmers march to Parliament) करेगा। हर जत्थे में दो सौ किसान शामिल होंगे। संयुक्त मोर्चा में शामिल सभी 40 किसान संगठनों की संसद में मार्च में बराबर की हिस्सेदारी होगी। हर संगठन से रोजाना पांच सदस्य संसद मार्च में शामिल होंगे। इन पांच सदस्यों में एक टीम लीडर होगा जो अपनी टीम के प्रति पूरी तरह जबाबदेह और उत्तरदायी होगा।

    संसद मार्च के लिए जाने वाले सत्याग्रहियों का चुनाव पूरी तरह जांच परख के बाद किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा आधार कार्ड के आधार पर विशेष पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ बैठक में उपलब्ध करा दी गई है। मानसून सत्र के दौरान रोजाना दो सौ किसानों का जत्था संसद पर पहुंचेगा और शाम को वापस लौट जाएगा। अगले दिन दूसरा जत्था संसद पहुंचेगा।


    भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन कृषि बिलों को लेकर पूरे देश का किसान आंदोलित है। अब 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा तो रोजाना संयुक्त मोर्चा की ओर से दो सौ किसानों का जत्था संसद के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेगा। मोर्चा में शामिल सभी 40 किसान संगठनों के प्रतिनिधि इस जत्थे में शामिल होंगे। हर संगठन को केवल पांच प्रतिनिधि भेजने का अधिकार होगा। इन पांच सदस्यों में से एक टीम लीडर की भूमिका में होगा। वह अपने चार अन्य साथियों के प्रति पूरी तरह जबाबदेह और उत्तरदायी होगा।

    इतना ही नहीं अपनी पांच सदस्यीय टीम की पूरी जिम्मेदारी संबंधित किसान संगठन की होगी। किसान संगठन पूरी तरह तसदीक करने और जांच परख करने के बाद ही संसद मार्च के लिए नाम देंगे। इसके लिए संगठनों ने आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेज अच्छी तरह से चेक करने के बाद विशेष पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आज आंदोलनरत किसानों ने भ्रामक खबर प्रकाशित करने पर एक राष्ट्रीय अखबार की प्रतियां जलाई। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Mon Jul 19 , 2021
    19 जुलाई 2021 1. वह क्या है , जो बाहर मुफ्त में मिलती है , लेकिन अस्पताल में पैसे देने पड़ते हैं ? उत्तर…….ऑक्सीजन 2. एक फूल काले रंग का ,सदा सिर पर सुहाय! तेज धूप में खिल- खिल जाता ,धूप पढ़े मुरझाए! उत्तर…….छाता 3. पानी से निकला पेड़, एक पात नहीं पर डाल अनेक! […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved