• img-fluid

    मोदी कैबिनेट से चौंकाने वाले इस्तीफे, रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर की भी छुट्टी

  • July 07, 2021

    नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में आज बुधवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है. लेकिन इस विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों तक की छुट्टी हो गई. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर ने भी विस्तार से पहले इस्तीफा दे दिया है.

    नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में आज बुधवार को अपना मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है. लेकिन इस विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों तक की छुट्टी हो गई. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी विस्तार से पहले इस्तीफा दे दिया है.

    कैबिनेट विस्तार से तुरंत पहले रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर को भी इस्तीफा देना पड़ा है. इससे पहले कैबिनेट में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई हो गई. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की भी कैबिनेट से छुट्टी हो गई. यही नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर भी गाज गिरी. उन्होंने आज स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. कोरोना काल में जिस तरह मोदी सरकार पर सवाल खड़े हुए थे, उस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय निशाने पर आया था.


    शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की भी कैबिनेट से छुट्टी हो गई. इनसे पहले थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बना दिया गया, ऐसे में वो भी कैबिनेट से बाहर हो गए हैं. केंद्रीय कैबिनेट से शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे ने भी इस्तीफा दे दिया. कहा जा रहा है कि रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया. कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है.

    मोदी कैबिनेट से किन मंत्रियों की हुई छुट्टी, देखें लिस्ट…

    • डॉ. हर्षवर्धन (स्वास्थ्य मंत्री)
    • रविशंकर प्रसाद (कानून मंत्री)
    • प्रकाश जावडेकर (पर्यावरण मंत्री )
    • रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री)
    • संतोष गंगवार (श्रम मंत्री)
    • देबोश्री चौधरी (महिला राज्य मंत्री)
    • सदानंद गौड़ा (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय)
    • संजय धोतरे (केंद्रीय राज्य मंत्री)
    • थावरचंद गहलोत (राज्यपाल बने)
    • प्रताप सारंगी (राज्य मंत्री)
    • रतनलाल कटारिया (राज्य मंत्री)
    • बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री)
    • राव साहेब दानवे पाटि

    Share:

    छोटी बहन को छोड़कर चले गए युसूफ भाई : लता मंगेशकर

    Wed Jul 7 , 2021
    मुंबई। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने बुधवार को बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज दिलीप कुमार (Dilipkumar) के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए, मंगेशकर ने लिखा, “यूसुफ भाई (Yusuf bhai) आज आपनी छोटी बहन (Younger sister) को छोड़ (Leave) के चले गए। उनके जाने से एक युग का अंत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved