• img-fluid

    तोमर बोले, पेट्रोल महंगा तो साइकिल चलाओ और खुश रहो

  • June 29, 2021

     

    यह है वाहनों के काफिले के साथ चलने वाले मंत्री
    भोपाल। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों (Prices) में लगातार हो रही वृद्धि पर नेता गंभीर होने के बजाय बेतुके बयान दे रहे हैं। आधा दर्जन वाहनों के काफिले के साथ चलने वाले मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर (Minister Pradyuman Singh Tomar) से जब पत्रकारों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel)  की बढ़ती कीमतों के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि तेल के दाम बढ़ रहे हैं तो क्या हुआ, इस पर चिंता नहीं करना चाहिए। बेहतर हो कि प्रदेश की जनता वाहन छोडक़र साइकिल (Cycle) चलाए। इससे उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और वह बीमार भी नहीं पड़ेंगे। देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए से अधिक हैं।


    महंगाई की बात को उन्होंने स्वीकार किया और लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel)  की कीमतों को लेकर एक और अजीबोगरीब तर्क दे दिया। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel)  से हो रहे मुनाफे को लोगों के इलाज में खर्च किया जा रहा है।
    उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan)

    को लिखे पत्र पर भी बात की जिसमें तीन महीने के बिजली बिल माफ करने की मांग की गई है। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जो दरें उनकी (कमलनाथ) सरकार के समय से सुनिश्चित हैं, वही दरें अभी भी लागू हैं। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा प्रदेश है जहां सौ यूनिट बिजली सौ रुपये में मिलती है।

    Share:

    July में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों पर Maa Laxmi बरसाएंगी कृपा

    Tue Jun 29 , 2021
    जुलाई (July 2021) के महीने में बुध (Budh), शुक्र (Shukra), सूर्य (Surya) और मंगल (Mangal) अपनी राशि बदलेंगे. इन ग्रहों का गोचर (Grah Gochar) लोगों की जिंदगी पर बड़े असर डालेगा. कुछ राशियों के लिए यह धन-दौलत के लिहाज से बहुत शुभ साबित होगा. जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिनके जातकों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved