• img-fluid

    INDORE : सीएए-एनआरसी का विरोध करने वाले मांग रहे अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष पद

  • June 29, 2021

    • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बढ़़ी हलचल, जल्द होने वाली है नगर अध्यक्ष की घोषणा

    इन्दौर। प्रदेश में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब जिलों के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा जल्द की जाना है। इसके लिए कई दावेदार अपने आकाओं के माध्यम से भोपाल तक की दौड़ लगा रहे हैं। दूसरे मोर्चों की तरह अल्पसंख्यक मोर्चा में भी नगर अध्यक्ष के लिए मारामारी मची है। इनमें आधे दावेदार वे हैं, जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सीएए और एनआरसी के विरोध का झंडा थामे हुए थे। वहीं 67 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तो भाजपा से इस्तीफा तक दे दिया था।


    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नगर अध्यक्ष और कार्यकारिणी में आने के लिए अधिकांश मुस्लिम नेता भाजपा कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद नगर अध्यक्ष की जल्द घोषणा की जाना है। इसके लिए दावेदारों की एक लंबी फेहरिस्त है, जो अपने आपको अध्यक्ष के पद पर देखना चाह रहे हैं। इनमें आधे वे भी शामिल हैं, जो पिछले साल की शुरुआत में सीएए और एनआरसी के विरोध में शहर में चलाए गए आंदोलन के मंच पर जा बैठे थे और विरोध का झंडा थाम लिया था। लेकिन प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने के बाद वे फिर से भाजपा नेताओं के आसपास चक्कर लगाने लगे हैं। इनमें से तो कई भाजपा कार्यालय में भी देखे जा रहे हैं। अपने आपको भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताने में सोशल मीडिया पर कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है, जबकि पहले यही लोग दोनों कानूनों को लेकर भाजपा और केन्द्र सरकार को कोसते नहीं थक रहे थे।

    ये जा पहुंचे थे विरोध के मंच पर
    पिछले साल की शुरुआत में हुए सीएए और एनआरसी विरोधी आंदोलन में महफूज पठान, रेहान शेख, अनीस खान, अमान मेमन शामिल थे, जो प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष की दौड़ में अपने आपको आगे किए हुए हैं। इन्होंने अपने आकाओं को कह दिया है कि जो गलती उस समय हो गई थी वह अब नहीं होगी। इसके साथ ही वर्तमान महामंत्री वसीम खान सहित 67 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ इस्तीफे देकर भाजपा छोड़ दी थी। इनमें से कुछ अभी भी भाजपा नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। इसके अलावा स्माईल खान, आरिफ मुल्तानी, शाहिद अली, राजिक फर्शीवाला, इसरार अली जैसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया था।

    इनका मन भी डोला था
    मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे नासिर शाह का भी मन एक बार डोल गया था और उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो डाल दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने ये वीडियो हटा लिया। वर्तमान नगर अध्यक्ष मंजूर अहमद के नाम से किसी ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की कॉपी चला दी थी। हालांकि मंजूर ने बाद में इसका खंडन किया तो पार्टी की ओर से फर्जी इस्तीफे की खबर चलाने वाले की शिकायत करने के लिए कहा गया, लेकिन आज तक शिकायत नहीं हुई।
    ये भी शामिल हैं अध्यक्ष की दौड़ में
    अध्यक्ष की दौड़ में वर्तमान अध्यक्ष मंजूर अहमद के अलावा खजराना क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष इम्तियाज मेमन का नाम भी आगे है। वहीं बंबई बाजार से साजिद रॉयल भी अपने आपको अध्यक्ष की दौड़ में आगे किए हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए असलम शेख भी अध्यक्ष बनने के लिए बड़े नेताओं के चक्कर काट रहे हैं।


    Share:

    SC के सख्त निर्देश- 31 जुलाई तक वन नेशन वन राशन कार्ड योजना करें लागू

    Tue Jun 29 , 2021
    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को 31 जुलाई तक ‘एक राष्ट्र,एक राशन कार्ड’ (One Nation One Ration card) योजना लागू करने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक सुनवाई के दौरान केंद्र को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और उन्हें लाभ देने के लिए एनआईसी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved